Alia Bhatt Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की एक्स गर्लफ्रेंड हैं, बावजूद इसके अब कैटरीना कैफ ने रणबीर की पत्नी आलिया भट्ट को जन्मदिन पर बधाई दी है सोशल मीडिया जो वायरल हो रही है। बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट का जन्मदिन है और इस मौके पर उन्हें दुनियाभर के फैंस बधाई दे रहे हैं। आज 15 मार्च 2024 को आलिया अपना 31वां जन्मदिन मना रही हैं। आलिया भट्ट भी अपना ये दिन इंजॉय कर रही हैं। आलिया भट्ट ने पहले ही कॉफी विद करण में बताया था कि उनका रणबीर कपूर की एक्स दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ के साथ काफी अच्छा रिश्ता है। सोशल मीडिया पर भी आलिया भट्ट और दोनों के रिश्ते काफी अच्छे नजर आते हैं।
इस बीच अब आलिया के जन्मदिन के मौके पर कैटरीना कैफ ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। जिसपर आलिया भट्ट ने भी रिएक्ट किया है। आइए उनकी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक नजर डालते हैं।
आलिया भट्ट को कैटरीना कैफ ने दी जन्मदिन की बधाई
कैटरीना कैफ ने आलिया भट्ट की एक फोटो अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लगाते हुए लिखा, 'हैप्पी बर्थडे आलिया, हमेशा की तरह अपना जॉय और खुशियां बिखेरती रहो। अपनी लाइफ में सभी बेहतरीन चीजों के लिए ऑल द बेस्ट।' कैटरीना कैफ की ये स्टोरी सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हो रही है। फैंस दोनों की बॉन्डिंग की तारीफ कर रहे हैं।
