बॉलीवुड

Alia Bhatt को जन्मदिन पर सास नीतू कपूर और ननद रिद्धिमा कपूर ने यूं किया विश, बहुरानी पर जमकर लुटाया प्यार

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Mar 15, 2024, 01:49 PM IST

Alia Bhatt Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट आज 15 मार्च 2024 को अपना 31वां जन्मदिन मना रही हैं, इस मौके पर एक एक्ट्रेस की सास नीतू कपूर और ननद रिद्धिमा कपूर ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। दोनों की इंस्टाग्राम की प्यारी सी स्टोरी अब काफी वायरल हो रही हैं।

Image

Alia Bhatt Birthday: Neetu Kapoor wishes her

Alia Bhatt Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) का जन्मदिन है और इस मौके पर उन्हें दुनियाभर के फैंस बधाई दे रहे हैं। आज 15 मार्च 2024 को आलिया अपना 31वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर एक एक्ट्रेस की सास नीतू कपूर (Neetu Kapoor) और ननद रिद्धिमा कपूर ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। दोनों की इंस्टाग्राम की प्यारी सी स्टोरी अब काफी वायरल हो रही हैं। नीतू कपूर अक्सर अपनी बहू आलिया भट्ट पर प्यार बरसाती नजर आती हैं। सोशल मीडिया पर भी नीतू काफी एक्टिव हैं और अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी अपडेट शेयर करती रहती हैं, अब उन्होंने आलिया भट्ट की भी बर्थडे पर ढेर सारी बधाई दी हैं और उनकी जमकर तारीफ भी की है।

नीतू कपूर की इस इंस्टाग्राम स्टोरी को आलिया भट्ट ने भी रीपोस्ट किया है। आलिया और रिद्धिमा का रिश्ता भी काफी प्यारा है, ननंद और भाभी के बीच काफी रिश्ता भी अच्छा नजर आता है। आइए इस लिस्ट में नजर डालते हैं।

सास और ननद ने लुटाया प्यार

नीतू कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर करते हुए लिखा, 'हैप्पी बर्थडे हमारी शनशाइन, हमारा होने के लिए धन्यवाद। काफी सारा प्यार।' और रिद्धिमा कपूर ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर करते हुए लिखा, 'हैप्पी बर्थडे हमारी डार्लिंग आलू, चमकती रहो हम तुमसे प्यार करते हैं।' सोशल मीडिया पर भी अब लोग आलिया भट्ट को विश कर रहे हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article