बॉलीवुड

Alia Bhatt और Ranbir Kapoor के घर आई लक्ष्मी, फैंस दे रहे हैं अपने फेवरेट कपल को बधाई..

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Nov 6, 2022, 02:02 PM IST

Alia Bhatt-Ranbir Kapoor Baby News: बॉलीवुड के सबसे मशहूर परिवारों में से एक कपूर खानदान में अब एक और सदस्य शामिल हो गया है। आज रणवीर कपूर (Ranbir Kapoor and Alia Bhatt) और आलिया भट्ट ने मुबंई के H. N. Reliance हॉस्पीटल में एक लड़की को जन्म दिया है। इस बात की आधिकारिक सूचना खुद आलिया भट्ट ने अपने सोशल मीडिया पर दे दी है।

Image

Alia Bhatt and Ranbir Kapoor Baby

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • रणवीर और आलिया ने बेटी को दिया जन्म।
  • आलिया भट्ट की डिलीवरी मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल में हुई।
  • फैंस दोनों कपल को सोशल मीडिया पर जमकर बधाई दे रहे हैं।

Alia bhatt and Ranbir Kapoor Baby Daughter: बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय कपल में से एक रणवीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने आज 6 नवंबर 2022 को एक बेटी (Alia-Ranbir Baby Daughter)को जन्म दिया है। रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने अपनी पत्नी आलिया को मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल (H. N. Reliance) में डिलीवरी के लिए लेकर गए। बस इसके बाद से ही फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ गई। अब आलिया भट्ट और बेटी की बुआ रिद्धिमा कपूर ने इस बात की घोषणा कर दी है कि उनके घर लक्ष्मी आ गई है। जिसके बाद से ही सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़ सी आ गई है। आइए यहां फैंस के रिएक्शन पर एक नजर डालते हैं।

सोशल मीडिया पर आई बधाईयों की बाढ़

रणवीर और आलिया के बेटी को जन्म देने की खबर सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर बधाईयों की बाढ़ आ गई है। फैंस के रिएक्शन कुछ इस प्रकार हैं-

Ranbir Kapoor and Alia Bhatt: इसी साल हुई थी शादी

यह साल रणवीर कपूर और आलिया भट्ट के लिए काफी शानदार रहा है। एक साथ कुछ समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद इसी साल 14 अप्रैल 2022 को रणवीर और आलिया शादी के बंधन में बंध गए थे। दोनों की शादी को लेकर सोशल मीडिया से लेकर गली मोहल्लों तक हर जगह चर्चा थी। इस बीच पर्सनल लाइफ के अलावा प्रोफेशनल लाइफ भी दोनों एक्टर्स के लिए जबरदस्त रही है। दोनों की फिल्म ब्रहास्त्र सुपरहिट रही है। इसलिए यह कहना गलत नहीं होगा की रणवीर और आलिया के लिए यह साल जबरदस्त रहा है।

बता दें कि आलिया भट्ट इस समय अपनी करियर के पीक पर हैं। इस साल की शुरुआत में वह ब्लॉकबास्टर फिल्म RRR में नजर आई थी, जिसके बाद आलिया की फिल्म गंगुबाई काठियावाड़ ने भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था। हाल में रिलीज हुई ब्रह्मास्त्र ने तो इस साल कमाई के कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article