बॉलीवुड

वेंकटेश दग्गुबाती की तेलुगु ब्लॉकबस्टर 'संक्रांतिकी वस्थुनम' का हिस्सा नही होंगे अक्षय कुमार, नहीं बनेगा हिंदी रीमेक?

Akshay Kumar Out From Sankranthiki Vasthunam's Hindi Remake: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) को लेकर अब जो लेटेस्ट जानकारी सामने आई है कि साउथ एक्टर वेंकटेश दग्गुबाती (Venkatesh Daggubati) की तेलुगु ब्लॉकबस्टर 'संक्रांतिकी वस्थुनम' (Sankranthiki Vasthunam) के हिंदी रीमेक में अभिनेता नजर नहीं आएंगे। इस खबर ने अक्षय कुमार के फैन्स को भी निराश कर दिया है।

Image

Pic Credit: Instagram

Akshay Kumar Out From Sankranthiki Vasthunam's Hindi Remake: बीते दिन बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार को लेकर खबरें आई थी कि उन्हें साउथ एक्टर वेंकटेश दग्गुबाती (Venkatesh Daggubati) की तेलुगु ब्लॉकबस्टर 'संक्रांतिकी वस्थुनम' (Sankranthiki Vasthunam) के हिंदी रीमेक में कास्ट किया गया। इस खबर ने फैन्स के बीच खुशी की लहर दौड़ा दी थी। फिल्म के हिंदी रीमेक में अक्षय कुमार को देखने के लिए फैन्स बेताबी से इंतजार करने लगे थे। अब जो खबरें सामने आई हैं उनमें कोई सच्चाई नहीं है। इस फैमिली एंटरटेनर 'संक्रांतिकी वस्थुनम' के हिंदी रीमेक में अक्षय कुमार को नहीं देखा जाएगा।

'संक्रांतिकी वस्थुनम' के हिंदी रीमेक में नजर नहीं आएंगे अक्षय कुमार

पिंकविला से जुड़े सूत्र ने बड़ी जानकारी देते हुए बताया है कि अक्षय कुमार को तेलुगु ब्लॉकबस्टर 'संक्रांतिकी वस्थुनम' के हिंदी रीमेक में कास्ट नहीं किया गया है। इतना ही नहीं मेकर्स इस मूवी के हिंदी रीमेक को बनाने की प्लानिंग भी नहीं कर रहे हैं। निर्माता दिल राजू ने इस हिंदी के लिए अक्षय कुमार के साथ हाथ मिलाया है, ये सभी खबरें भी निराधार हैं। अक्षय कुमार ने काफी समय पहले वेंकटेश दग्गुबाती (Venkatesh Daggubati) की तेलुगु ब्लॉकबस्टर 'संक्रांतिकी वस्थुनम' को देखा था लेकिन उनका हिंदी रीमेक बनाने का कोई इरादा नहीं है। अक्षय कुमार और अनीस बज्मी इस समय किसी ओर प्रोजेक्ट के लिए साथ आने वाले हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार को हालिया रिलीज हुई फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' में देखा गया है। इस मूवी में अक्षय कुमार के साथ अरशद वारसी भी अहम रोल में दिखाई दिए। दोनों की ऑनस्क्रीन जोड़ी फैन्स को काफी पसंद भी आई। फिल्म क्रिटिक्स और ऑडियंस की ओर 'जॉली एलएलबी 3' को शानदार रिव्यू मिले, इसके बाद भी यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर खास कमाई नहीं कर पाई है। 'जॉली एलएलबी 3' के बाद अब अक्षय कुमार फिल्म 'हैवान' की शूटिंग कुछ दिनों पहले ही खत्म कर चुके हैं। इस मूवी में अक्षय कुमार के साथ सैफ अली खान भी अहम रोल में दिखाई देंगे।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article