बॉलीवुड

Bade Miyan Chote Miyan: बैक टू बैक फ्लॉप्स देने पर Akshay Kumar ने तोड़ी चुप्पी, बोले 'मैं कड़ी मेहनत कर...'

Akshay Kumar on Giving Flops: 'बड़े मियां छोटे मियां' (Bade Miyan Chote Miyan) के ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर अक्षय कुमार से जब उनकी फ्लॉप्स के बारे में पूछा गया तो अभिनेता ने जवाब देते हुए कहा कि वो हर तरह की फिल्में करने की कोशिश करते हैं। फिर चाहें वो फ्लॉप हों या हिट।

Image

Akshay Kumar

Akshay Kumar on Giving Flops: अक्षय कुमार बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के बेहतरीन एक्टर्स में से एक हैं। अभिनेता ने अपने अब तक के करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। बीते कुछ महीनों से अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की किस्मत उनका साथ नहीं दे रही है। अभिनेता अब तक एक के बाद एक कई फ्लॉप्स दे चुके हैं। अक्षय कुमार ने अकमिंग फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' के ग्रैंड ट्रेलर इवेंट के लॉन्च पर लगातार फ्लॉप्स देने के बारे में बात की। अभिनेता ने कहा कि वो इस समय कड़ी मेहनत कर रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि अक्षय कुमार स्टारर 'बड़े मियां छोटे मियां' (Bade Miyan Chote Miyan) के ट्रेलर को लोगों ने काफी पसंद किया है।

'बड़े मियां छोटे मियां' के ट्रेलर लॉन्च पर जब अक्षय कुमार से उनकी हालिया फिल्मों की बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होने के पूछा गया तो अभिनेता ने कहा कि वो एक फिल्म को सफल बनाने के लिए अपने बेस्ट देते हैं लेकिन नंबर्स पर उनका कंट्रोल नहीं है। अक्षय कुमार ने आगे कहा कि वो हर तरह की फिल्म करने की कोशिश करते हैं। फिर चाहे वो सक्सेस हों या ना हों। अक्षय कुमार ने मौजूदा स्थिति को देखते हुए कहा कि हर तरह की फिल्में करेंगे और पैसा कमाएंगे।

16 फ्लॉप्स देने पर अक्षय कुमार ने कहा कि वो अपना काम कर रहे हैं और इसे करते रहेंगे। 'बड़े मियां छोटे मियां' से अक्षय कुमार को काफी उम्मीद है। अक्षय कुमार बताया कि फिल्म को बनाने के लिए उन्होंने बहुत मेहनत की है। बता दें इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा टाइगर श्रॉफ, मानुषी छिल्लर और सोनाक्षी सिन्हा सहित कई एक्टर्स अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article