बॉलीवुड

Bade Miyan Chote Miyan Advance Booking: शुरू हुई अक्षय-टाइगर की फिल्म की एडवांस बुकिंग, मिली हल्की शुरुआत

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Apr 6, 2024, 03:54 PM IST

Bade Miyan Chote Miyan Advance Booking: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की अपकमिंग फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' का प्रमोशन बीते काफी समय से चल रहा है। फिल्म 10 अप्रैल 2023 को ईद के मौके पर रिलीज होने वाली है। इस बीच फिल्म की एडवांस बुकिंग भी अब शुरू हो गई है।

Image

Bade Miyan Chote Miyan Advance Booking Starts

Bade Miyan Chote Miyan Advance Booking: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की अपकमिंग फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' (Bade Miyan Chote Miyan) का प्रमोशन बीते काफी समय से चल रहा है। फिल्म 10 अप्रैल 2023 को ईद के मौके पर रिलीज होने वाली है। इस बीच फिल्म की एडवांस बुकिंग भी अब शुरू हो गई है। अली अब्बास जफर और जैकी भगनानी सबसे बड़ी एक्शन एंटरटेनर बड़े मियां छोटे मियां लेकर आ रहे हैं, जिसमें अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ लीड रोल में नजर आने वाले हैं। फिल्म अब अपनी रिलीज डेट के करीब है और फैंस के बीच फिल्म को लेकर हाइप ज्यादा नहीं दिख रही है। इंडस्ट्री के दो सबसे बड़े एक्शन स्टार्स अक्षय और टाइगर ने एक मनोरंजन फिल्म के लिए टीम बनाई है।

अब तक ट्रेलर और टीजर को लेकर फैंस का रिस्पॉन्स अच्छा रहा है। अक्षय और टाइगर, बड़े और छोटे आने वाली नई फिल्म का प्रमोशन अपने-अपने अंदाज में कर रहे हैं। इस बीच अब दोनों ने एक वीडियो शेयर कर फिल्म की एडवांस बुकिंग ओपन होने की भी घोषणा कर दी है।

शुरू हुई BMCM की एडवांस बुकिंग

अक्षय और टाइगर की फिल्म बड़ें मियां छोटे मियां की एडवांस बुकिंग अब आखिरकार रिलीज हो गई है, फिल्म को फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा अच्छी शुरुआत मिलने की उम्मीद नहीं दिख रही है। फिल्म को अजय देवगन की फिल्म मैदान से भी टक्कर मिलने वाली है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article