Drishyam 3 Release Date: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार अजय देवगन (Ajay Devgn) की सुपरहिट थ्रिलर फिल्म सीरीज दृश्यम (Drishyam) के तीसरे पार्ट का इंतजार कर रहे फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। फिल्म दृश्यम 3 (Drishyam 3) को लेकर अभी हाल ही में दो नए अपेडट सामने आए हैं। खबर के मुताबिक फिल्म दृश्यम 3 की शूटिंग जल्द शुरू होने वाली है और इसकी रिलीज डेट भी फाइनल हो गई है। इसको लेकर बी-टाउन में काफी चर्चा हो रही है। इस खबर ने फैंस का दिल खुश कर दिया है। तो चलिए जानते हैं अजय देवगन की फिल्म की शूटिंग कब शुरू होगी और कब रिलीज किया जाएगा।
कब रिलीज होगी 'दृश्यम 3'
अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म दृश्यम 3 एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक अजय देवगन फिल्म दृश्यम 3 की शूटिंग 2 अक्टूबर 2025 से शुरू करेंगे और ये फिल्म गांधी जयंती 2026 यानी 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस डेट का दृश्यम फ्रेंचाइजी के साथ खास कनेक्शन है, क्योंकि फिल्म की कहानी में 2 अक्टूबर का जिक्र हमेशा अहम रहा है। फिल्म की शूटिंग 3 महीने तक चलेगी, जिसमें महाराष्ट्र की असली लोकेशन्स और स्टूडियो सेट्स का इस्तेमाल होगा। अजय ने इस फिल्म के लिए अपनी डेट्स पहले ही बुक कर ली हैं। इस खबर को जान फैंस गदगद हो गए हैं।
अजय देवगन वर्क फ्रंट
एक्टर अजय देवगन फिल्म 'दृश्यम 3' के अलावा सन ऑफ सरदार 2 (Son of Sardaar 2), टोटल धमाल (Total Dhamaal) और रेंजर (Ranger), गोलमाल 5 (Golmaal 5) और शैतान 2 (Shaitaan 2) जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाले हैं। अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म दृश्यम 3 को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
