बॉलीवुड

Nysa Devgn Birthday: पिता अजय देवगन ने लाडली बेटी पर लुटाया प्यार, लिखा, 'तुम हमेशा मेरी छोटी बेटी..'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Apr 20, 2024, 02:24 PM IST

Ajay Devgn Birthday Wish for Daughter Nysa Devgn: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की बेटी निसा देवगन आज 20 अप्रैल 2024 को अपना 21वां जन्मदिन मना रही हैं, निसा के जन्मदिन से एक दिन पहले ही काजोल ने सोशल मीडिया पर अपनी बेटी को लेकर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। आइए इसपर एक नजर डालते हैं।

Image

Ajay Devgn on Nysa Devgn's Birthday

Ajay Devgn pens Emotional Note on Nysa Devgn's Birthday:अजय देवगन की बेटी निसा देवगन आए दिन सुर्खियों में रहती हैं, अपने ट्रांसफॉर्मेशन और बोल्ड लुक के चक्कर में निसा देवगन को सोशल मीडिया पर अक्सर चर्चा में रहते देखा जाता है। अजय देवगन ने भी कई दफा अपने इंटरव्यू में बताया है कि अगर निसा कभी देर रात घर से बाहर रहती हैं तो वह उनके वापस लौटने तक सोने नहीं जाते हैं। इस बीच अब 20 अप्रैल 2024 को निसा देवगन अपना 21वां जन्मदिन मना रही हैं, निसा देवगन के जन्मदिन के मौके पर उन्हें दुनियाभर से बधाई मिल रही हैं। इस बीच उनकी मां काजोल और पिता अजय देवगन ने भी सोशल मीडिया पर अनसीन फोटो शेयर की हैं।

निसा के जन्मदिन से एक दिन पहले ही काजोल ने सोशल मीडिया पर अपनी बेटी को लेकर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया था, जिसके बाद अब आज अजय देवगन ने भी अपनी बेटी को जन्मदिन की बधाई दी है। अजय ने इस पोस्ट के जरिए निसा से अपने इमोशंस भी व्यक्त किए हैं। आइए उनके पोस्ट पर एक नजर डालते हैं।

अजय देवगन ने बेटी के जन्मदिन से पहले लुटाया प्यार

आज निसा अपना 21वां जन्मदिन मना रही है, इस मौके पर काजोल और अजय देवगन दोनों ने सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट शेयर की हैं। अजय देवगन ने निसा के साथ एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो, मेरी छोटी बच्ची!

आकाश में जितने तारे हैं, मैं कामना करता हूं कि इस जन्मदिन पर आपकी ढेर सारी शुभकामनाएं पूरी हों, आपके लिए मेरी लिस्ट में शामिल है, हमेशा प्यार।' अजय देवगन की इस पोस्ट पर उनके खास दोस्त अभिषेक बच्चन ने भी कमेंट किया है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article