Ajay Devgn Upcoming Film: बॉलीवुड स्टार अजय देवगन अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। अजय काफी सालों से बॉलीवुड इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उनकी कई फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया है। बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों की वजह से चर्चा में बने हुए हैं। उनकी एक से एक मूवीज बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने के लिए तैयार है। इस बीच अजय देवगन को लेकर ये खबर सामने आई है कि वो पॉपुलर कन्नड़ डायरेक्टर जेपी तुमिनाड की मूवी में धमाल मचाने वाले हैं।
अजय देवगन हॉरर कॉमेडी में आएंगे नजर
पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार बॉलीवुड स्टार अजय देवगन फेमस कन्नड़ डायरेक्टर जेपी तुमिनाडु संग हॉरर कॉमेडी मूवी के लिए बातचीत कर रहे हैं, जिसे केवीएन प्रोडक्शंस बनाएगा। इस फिल्म की कहानी अजय को बहुत पसंद आई। उन्होंने जेपी से पूरी स्क्रिप्ट के साथ वापस आने को कहा है। दोनों के बीच अगली मुलाकात एक महीने बाद होगी। अजय ने पहले कभी पूरी तरह हॉरर-कॉमेडी फिल्म नहीं की, इसलिए ये फिल्म उनके बेहद खास है।
साल 2026 में शुरू होगी शूटिंग
बताते चलें कि केवीएन प्रोडक्शंस इस फिल्म की शूटिंग 2026 के फर्स्ट हाफ में करने की तैयारी कर रहे हैं। केवीएन प्रोडक्शंस हिंदी में दो फिल्में बना रहा है, जिसमें हैवान का नाम शामिल है। इस मूवी में अक्षय कुमार और सैफ अली खान हैं, और दूसरी अजय देवगन के साथ एक बिना टाइटल वाली हॉरर-कॉमेडी मूवी। यह प्रोडक्शन हाउस हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रहा है। मालूम हो कि अजय देवगन की फिल्म रेड 2 इसी साल रिलीज हुई, जिसने बॉक्स ऑफिस पर मोटी कमाई की थी। अजय देवगन फिल्म दृश्यम 3 और रेंजर में अपना जलवा बिखेरने वाले हैं। अब लोगों को अजय देवगन की अपकमिंग फिल्मों का बेसब्री से इंतजार हैं।
