De De Pyaar De 2 Release Date: साल 2019 में आई फिल्म 'दे दे प्यार दे' का सीक्वल आ रहा है। इस फिल्म का अच्छा खासा बज बना हुआ है। फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' में अजय देवगन, रकुल प्रीत सिंह और आर माधवन जैसे सितारे नजर आएंगे। इस मूवी को देखने के लिए लोग बेताब हैं। इस बीच मेकर्स ने एक छोटा सा टीजर टाइप क्लिप जारी किया है, जिसमें फिल्म की रिलीज डेट के बारे में बताया गया है। 'दे दे प्यार दे 2' का ये टीजर इंटरनेट पर छा गया है। आइए इस रिपोर्ट में जानते है कि फिल्म कब रिलीज होगी।
कब रिलीज होगी दे दे प्यार दे 2
बॉलीवुड स्टार अजय देवगन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए 'दे दे प्यार दे 2' का एक छोटा सा क्लिप शेयर किया है। इसके जरिए अजय ने बताया है कि फिल्म 14 नवंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। इस न्यूज से फैंस काफी खुश हैं और मूवी के लिए और भी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं। इससे पहले लोग दे दे प्यार दे 2 के ट्रेलर के बारे में चर्चा कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स जल्द ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज करेंगे। बता दें कि फिल्म में कॉमेडी और रोमांस का डबल डोज मिलने वाला है। अजय देवगन की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा परफॉर्म कर सकती है।
दे दे प्यार दे ने मचाया था धमाल
बताते चलें कि अजय देवगन की फिल्म दे दे प्यार दे साल 2019 में रिलीज हुई थी। इस मूवी में अजय देवगन ने एक अमीर बिजनेसमैन का रोल निभाया था जो कि अपने से छोटी उम्र की लड़की से प्यार करने लगा था। फिल्म की कहानी को लोगों ने काफी पसंद किया है। यही वजह है कि बॉक्स ऑफिस पर भी अजय और रकुल प्रीत की ये मूवी हिट साबित हुई। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि दे दे प्यार दे के दूसरे पार्ट को लोग कितना प्यार देते हैं। बताते चलें कि अजय देवगन आखिरी बार सन ऑफ सरदार 2 में नजर आए थे। इस मूवी को भी लोगों ने ठीक-ठाक रिस्पॉन्स दिया था।
