बॉलीवुड

Chauhaan Movie: अजय देवगन की फिल्म पर क्षत्रिय समाज ने जताई नाराजगी, मेकर्स पर लगाया ये आरोप

Chauhaan movie in trouble: हाल ही में अजय देवगन की फिल्म चौहान का टीजर सामने आया था। इस बीच अब ये खबर सामने आई है कि फिल्म को लेकर विवाद हो गया है।

Image

विवादों में फंस गई चौहान मूवी (pic credit- Chauhan movie)

Chauhan movie in trouble: बॉलीवुड स्टार अजय देवगन (Ajay Devgn) की एक से एक फिल्में रिलीज होने वाली है। इस लिस्ट में धमाल 4 से लेकर गोलमाल 5 तक के नाम शामिल है। हाल ही में अजय देवगन की फिल्म चौहान (Chauhaan) को लेकर अपडेट सामने आया था। मेकर्स ने फिल्म चौहान का टीजर रिलीज किया, जिसे देखकर लोग गदगद हो गए। इस बीच ये खबर सामने आई है कि फिल्म को लेकर विवाद हो गया है। राजपूत समाज का प्रतिनिधित्व करने वाले संगठन ने फिल्म के मेकर्स पर बड़ा आरोप लगाया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें-Chauhaan Movie: 'चौहान आ रहा है' Ajay Devgn ने शेयर किया अपकमिंग फिल्म का टीजर, रिलीज डेट आउट)

विवादों में फंस गई चौहान मूवी

अजय देवगन की आने वाली एक्शन फिल्म 'चौहान' रिलीज से पहले ही एक नए विवाद में फंस गई है। राजपूत समाज का प्रतिनिधित्व करने वाले संगठन क्षत्रिय परिषद ने फिल्म के मेकर्स पर राजपूत पहचान को राजनीतिक रंग देने का आरोप लगाया है। संगठन का कहना है कि किसी भी ऐतिहासिक और सामाजिक पहचान को फिल्मों में दिखाते समय मेकर्स को जिम्मेदारी से काम करना चाहिए। क्षत्रिय परिषद ने अपने एक्स अकाउंट पर एक बयान जारी कर फिल्म में 'चौहान' नाम के इस्तेमाल पर आपत्ति जताई है। संगठन का कहना है कि राजपूत इतिहास और चौहान वंश का इस्तेमाल राजनीतिक बहस का हिस्सा नहीं बनाया जाना चाहिए। परिषद ने साफ कहा कि राजपूतों का इतिहास किसी राजनीतिक अभियान और प्रचार का माध्यम नहीं है।

कब रिलीज होगी चौहान फिल्म

संगठन ने अपने बयान में कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि राजपूत पहचान को ऐसे राजनीतिक विवाद में घसीटा जा रहा है, जिसकी न तो समुदाय ने शुरुआत की है और न ही वह इसका हिस्सा बनना चाहता है। परिषद का कहना है कि ऐसा करना गैर-जिम्मेदाराना होने के साथ-साथ राजपूत समाज का अपमान भी है। क्षत्रिय परिषद ने अपने पक्ष को मजबूत करने के लिए इतिहास के कई उदाहरण भी दिए। संगठन ने बताया कि महाराणा प्रताप की सेना में हकीम खान सूर ने भी बहादुरी से लड़ाई लड़ी थी, जबकि महाराणा सांगा के साथ महमूद लोदी ने युद्ध में हिस्सा लिया था। इन उदाहरणों के जरिए परिषद ने कहा कि इतिहास में राजपूत और अफगान कई मौकों पर एक साथ भी लड़े हैं, इसलिए इतिहास को एकतरफा नजरिए से नहीं देखा जाना चाहिए। परिषद ने फिल्म मेकर्स से अपील की कि वे भारत के इतिहास और राजपूत विरासत को पूरी जिम्मेदारी और सम्मान के साथ पेश करें। संगठन का कहना है कि ऐतिहासिक तथ्यों को तोड़-मरोड़कर समाज में विवाद पैदा करने की कोशिश नहीं की जानी चाहिए। अभी तक मेकर्स की और से इस बारे में कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। जानकारी के लिए बता दें कि अजय देवगन की फिल्म चौहान 1 अक्टूबर 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article