बॉलीवुड

'रेड 3' के लिए अजय देवगन ने राजकुमार गुप्ता से मिलाया हाथ, 2026 में बड़े पर्दे पर दस्तक देगी फिल्म

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 20, 2025, 06:17 AM IST

Ajay Devgn Raid 3 Big Update: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) की अपकमिंग फिल्म रेड 3 (Raid 3) को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। फिल्म रेड 3 के लिए अजय देवगन और डायरेक्टर राजकुमार गुप्ता (Rajkumar Gupta) फिर से साथ में नजर आने वाले हैं। फिल्म की रिलीज डेट...

Image

Image Source: Netflix

Ajay Devgn Raid 3 Big Update: बॉलीवुड स्टार अजय देवगन (Ajay Devgn) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अजय देवगन अपनी एक के बाद एक फिल्मों के साथ बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वाले हैं। अजय देवगन की फिल्म से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। जो फैंस को एक्टर की मूवी के लिए बेताब कर रहे हैं। इन सब के बीच अजय देवगन की फिल्म रेड 3 (Raid 3) को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। तो चलिए जानते हैं अजय देवगन की फिल्म रेड 3 को लेकर क्या बड़ा अपडेट सामने आया है।

'रेड 3' को लेकर आया बड़ा अपडेट

एक्टर अजय देवगन की फिल्म रेड 3 एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इसकी वजह फिल्म रेड 3 को लेकर सामने आया एक अपडेट हैं। Pinkvilla की रिपोर्ट के मुताबिक अजय देवगन की फिल्म रेड 3 को बड़े स्तर पर बनाने की तैयारी कर रही हैं। फिल्म रेड 3 की स्क्रिप्ट को लेकर काम किया जा रहा है। अजय देवगन की इस फिल्म की शूटिंग साल 2026 से शुरू हो सकती है और फिल्म को साल 2026 के अंत तक बड़े पर्दे पर रिलीज किया जा सकता है। रिपोर्ट् में आगे बताया गया कि अजय देवगन और डायरेक्टर राजकुमार गुप्ता (Rajkumar Gupta) की जोड़ी फिल्म रेड 3 के लिए फिर से साथ आ रही है। इस खबर के सामने आने के बाद अजय देवगन की फिल्म रेड 3 को का इंतजार कर रहे फैंस खुशी से झूम उठे। लेकिन आपको बता दें कि फिल्म रेड 3 को लेकर अभी कोई अधिकारिक खबर सामने नहीं आई है। जिसका हर किसी को इंतजार है।

'रेड 2' ने मचाया था धमाल

राजकुमार गुप्ता के निर्देशन में बनी अजय देवगन की फिल्म रेड 2 ने बॉक्स ऑफिस पर 242.57 करोड़ु रुपये कमाए थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद एक कई रिकॉर्ड्स तोड़े थे। फिल्म रेड 2 में अजय देवगन के साथ वाणी कपूर (Vaani Kapoor), रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh), तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) और सौरभ शुक्ला (Saurabh Shukla) अहम रोल में थे। फिल्म रेड 3 को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article