De De Pyaar De 2: साल 2019 में अकीव अली के निर्देशन में बनी फिल्म दे दे प्यार दे (De De Pyaar De) ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। इस फिल्म को लव रंजन ने प्रोड्यूस किया था। इस फिल्म में अजय के साथ रकुलप्रीत और तबू मुख्य भूमिका में थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस किया था। 4साल बाद अजय देवगन (Ajay Devgn) और लव रंजन एक बार फिर से साथ में दे दे प्यार दे के सीक्वल में नजर आए। दे दे प्यार दे 2 अगले साल तक फ्लोर पर आ जाएगी।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दे दे प्यार दे 2 में 26 साल की आयशा खुराना और 50 साल के आशीष के रिलेशनशिप की आगे की कहानी को दिखाया जाएगा। आयशा का परिवार आशीष के बारे में जानकर क्या रिएक्शन देगा। इसके ईर्द- गिर्द फिल्म की कहानी दिखाई जाएगी।
दे दे प्यार 2 में नजर आएंगे अजय देवगन
अजय देवगन की दे दे प्यार दे 2 अगले साल रिलीज होगी। फिल्म की कहानी फाइनल हो गई है। इसके अलावा एक्टर की रोहित शेट्टी के साथ सिंघम अगेन भी आएगी। फिल्म में अजय के साथ दीपिका पादुकोण लीड रोल में होगी। लव रंजन की हाल ही में फिल्म तू झूठी मैं मक्कार रिलीज हुई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बंपर ओपनिंग की थी। तू झूठी मैं मक्कार में रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो अजय के पास कई प्रोजेक्ट पाइपलाइन में हैं।
