Salman Khan Cancelled Show After Ahmedabad Plane Crash: हाल ही में एयर इंडिया( Air India) का विमान अहमदाबाद में क्रैश हो गया। ऐसे में जहाज के अंदर बैठे लोग बुरे हादसे का शिकार हो गए। इस खबर ने हर जगह अफरा-तफरी मचा दी है। इस हादसे पर हर कोई अलग-अलग रिएक्शन दे रहा है। आम जनता से लेकर बॉलीवुड स्टार्स तक इस हादसे पर शोक व्यक्त कर रहे हैं। वहीं अभिनेता सलमान खान( Salman Khan) ने तो आज होने वाले अपने एक शो को भी रद्द कर दिया है। एक्टर ने कहा है कि इस दुख की घड़ी में हम देश के साथ हैं ।
इस घटना के बाद सलमान खान( Salman Khan) ने आज होने वाला एक कार्यक्रम रद्द कर दिया। अभिनेता को इंडियन सुपरक्रॉस रेसिंग लीग (ISRL) का ब्रांड एंबेसडर घोषित किया जाना था। यह एक ब्रांड इवेंट था जिसे सलमान के साथ आयोजित किया जाना था। लेकिन आयोजकों ने अभिनेता के साथ मिलकर दुखद विमान दुर्घटना के प्रति एकजुटता दिखाते हुए कार्यक्रम रद्द कर दिया। आयोजकों ने घोषणा की कि इस घटना के कारण कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है और कहा, "जैसा कि आप सभी जानते हैं, दिन में एक दुखद घटना घटी। यह सभी के लिए दुखद समय है। आईएसआरएल और सलमान खान इन कठिन समय में देश के साथ एकजुट हैं। हमने इस कार्यक्रम को दोबारा से निर्धारित करने का संयुक्त निर्णय लिया है क्योंकि यह जश्न मनाने का समय नहीं है।
सलमान खान( Salman Khan) की टीम ने कहा कि इस दुखद घटना में हम मृतक परिवार के साथ खड़े हैं। यह जश्न का नहीं बल्कि दुख का समय है। मजबूत रहो भारत।
