Ahaan Panday YRF Movie Update: बॉलीवुड एक्टर अहान पांडे (Ahaan Panday) इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई डेब्यू फिल्म सैयारा (Saiyaara) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म सैयारा ने रिलीज होते ही बड़े पर्दे धमाल मचा दिया था। फिल्म सैयारा ने बॉक्स ऑफिस पर कई ऐसे रिकॉर्ड बनाए जिसे तोड़ पाना अब किसी सपने से कम नहीं हैं। फिल्म सैयारा के हिट होने के बाद अहान पांडे के आगे मूवीज की लाइन लग गई है। इसी बीच अहान पांडे की एक नई फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। जिसने बी-टाउन में हलचल मचा दी है। तो चलिए जानते हैं अहाना पांडे की नई फिल्म से जुड़ी क्या खबर सामने आई है।
इस एक्ट्रेस संग काम करेंगे अहान पांडे
एक्टर अहान पांडे एक बार फिर से खबरों में आ गए हैं। इसकी वजह अहान पांडे की नई फिल्म से जुड़ा एक बड़ा अपडेट है। पिछले महीने पिंकविला ने खबर दी थी कि डायरेक्टर अली अब्बास जफर (Ali Abbas Zafar) अपनी अगली फिल्म के लिए यश राज फिल्म्स (Yash Raj Films) के आदित्य चोपड़ा (Aditya Chopra) के साथ मिलकर एक एक्शन-रोमांस मूवी बना रहे हैं। इस फिल्म में अहान पांडे के कास्ट होने की खबरें काफी दिनों से चर्चा में बनी हुई है। News18 के मुताबिक अब मेकर्स ने फिल्म की लीड एक्ट्रेस की भी तलाश कर ली है। इस फिल्म में शरवरी (Sharvari) की एंट्री पक्की मानी जा रही है। इस फिल्म में अहान पांडे और शरवरी साथ में ऑन स्क्रीन रोमांस करते नजर आएंगे। लेकिन आपको बता दें कि अभी तक अहान पांडे और शरवरी की फिल्म को लेकर कोई अधिकारिक खबर सामने नहीं आई है।
'सैयारा' ने मचाया था धमाल
मोहित सूरी (Mohit Suri) के डायरेक्शन में बनी फिल्म सैयारा में अहान पांडे एक्ट्रेस अनीत पड्डा (Aneet Padda) के साथ रोमांस करते दिखे थे। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। अब वो शरवरी के साथ नजर आएंगे देखना होगा वो बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल दिखाते हैं। शरवरी इस फिल्म के अलावा आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के साथ 'अल्फा (Alpha)' में भी नजर आने वाली हैं। शरवरी और अहान पांडे की अपकमिंग फिल्म को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
