बॉलीवुड

अहान पांडे के हाथ लगी संजय लीला भंसाली की फिल्म? डायरेक्टर के ऑफिस पहुंचा 'सैयारा' एक्टर

Ahaan Panday & Sanjay Leela Bhansali: बॉलीवुड एक्टर अहान पांडे इन दिनों फिल्म 'सैयारा' की सक्सेस का स्वाद ले रहे हैं। बीती दिन अहान पांडे को पेप्स ने फिल्म डायरेक्टर संजय लीला भंसाली के ऑफिस में देखा गया जिसके बाद रुमर्स उड़ रहे हैं कि एक्टर को नया प्रोजेक्ट मिल गया है?

Image

Image Source: Instagram

Ahaan Panday & Sanjay Leela Bhansali: बॉलीवुड के न्यूक्मर एक्टर अहान पांडे ने इसी साल फिल्म 'सैयारा' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। अहान की डेब्यू फिल्म ने सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई ही नहीं बल्कि लाखों-करोड़ों लोगों का दिल भी जीत लिया। मोहित सूरी की फिल्म 'सैयारा' ने वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹564.84 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। अहान की एक्टिंग से लोग काफी इंप्रेस है और उन्हे परदे पर दोबारा देखने के लिए उत्सुक हैं। अभी कल बीते दिन अहान बॉलीवुड फिल्म डायरेक्टर संजय लीला भंसाली के ऑफिस पहुंचे जिसके बाद लोगों अनुमान लगा रहे हैं कि क्या उन्हे नया प्रोजेक्ट मिल गया है?

सोशल मीडिया पर क्लिप वायरल हो रही है जिसमें बॉलीवुड एक्टर अहान पांडे (Ahaan Panday) फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) के ऑफिस पहुंचे। रुमर्स उड़ रहे हैं कि अहान पांडे जल्द ही संजय लीला भंसाली की फिल्म में नजर आ सकते हैं। ऐसा लग रहा है कि एक्टर अपने करियर कर दूसरे बड़े कदम के लिए तैयार हैं। संजय लीला भंसाली आइकोनिक फिल्में जैसे बाजीराव मस्तानी, पद्मावत जैसे के लिए जाने जाते हैं। अहान को पेपस ने ब्राउन शर्ट और डेनिम जींस में देखा जिसमें एक्टर काफी स्मार्ट लग रहे थे। एक्टर की स्मार्टनेस पर फ़ीमेल फैंस लट्टू हो गई हैं। संजय लीला भंसाली की फिल्म से क्या अहान पांडे अपने करियर की 'सैयारा' के बाद बड़ी हिट देने के लिए तैयार हैं? हालांकि अभी तक एक्टर और डायरेक्टर की तरफ से कोई औपचारिक बयान सामने नहीं आया है।

अहान पांडे की पर्सनल लाइफ को लेकर खबरें उड़ रही हैं कि वो 'सैयारा' को एक्ट्रेस अनीत पड्डा को डेट कर रहे हैं। रुमर्स हैं कि अनीत और अहान फिल्म की शूटिंग के दौरान एक दूजे के करीब आए और अब दोनों सीक्रेट डेटिंग कर रहे हैं। वहीं बात करें संजय लीला भंसाली की तो वो अपनी अपकमिंग फिल्म 'लव एंड वॉर' की तैयारी में बीजी हैं। इस फिल्म में पहली बार आलिया भट्ट , रणबीर कपूर और विक्की कौशल साथ नजर आएंगे। इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है और इसकि रिलीज डेट साल 2026 बताई जा रही है। देखना दिलचस्प होने वाला है कि अहान और संजय लीला भंसाली क्या प्रोजेक्ट साथ में करेंगे।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article