Ikkis Agastya Nanda Poster: अमिताभ बच्चन का नातिन अगस्त्य नंदा( Agastya Nanda) बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहा है। पिछले साल उनकी फिल्म 'इक्कीस' की घोषणा हुई थी। जिसके बाद से फैंस अगस्त्य के लुक को देखने के लिए बेताब थे। आखिरकार अब मेकर्स ने फिल्म से एक्टर का लुक शेयर कर दिया है। साथ ही फिल्म की रिलीज डेट से भी पर्दा हटाया है। अगस्त्य नंदा की फिल्म “इक्कीस” का पहला लुक सामने आ गया है। पोस्टर के साथ-साथ मेकर्स ने बताया है कि फिल्म इसी साल दिसंबर 2025 में रिलीज़ होगी। आइए आपको फिल्म से जुड़ी जानकारी बताते हैं।
इस फिल्म में अगस्त्य नंदा, भारत के सबसे कम उम्र के परमवीर चक्र विजेता सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म को श्रीराम राघवन ने डायरेक्ट किया है और दिनेश विजान की मैडॉक फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 1971 के भारत-पाक युद्ध के दौरान अरुण खेत्रपाल के साहस और बलिदान की सच्ची कहानी दिखाती है। फिल्म में धर्मेंद्र ( Dharmendra) भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।
मैडॉक फिल्म्स ने इंस्टाग्राम पर पोस्टर शेयर करते हुए लिखा –
मेकर्स ने इक्कीस का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, “अरुण खेत्रपाल की जयंती पर, ‘इक्कीस’ पूरी हो गई है। यह कहानी हमारे दिलों में हमेशा जिंदा रहेगी। दिनेश विजान और श्रीराम राघवन की यह फिल्म सबसे कम उम्र के परमवीर चक्र विजेता अधिकारी की अनकही सच्ची कहानी है। दिसंबर 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।” पोस्टर में अगस्त्य फौजी के किरदार में दिखाई दे रहे हैं। पोस्टर में लिखा है ,'वह इक्कीस का था और इक्कीस का रहेगा।"
अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नंदा ने भी पोस्टर शेयर करते हुए भाई अगस्त्य के लिए प्यार और गर्व जताया। फैंस ने भी कमेंट्स में जमकर तारीफ की। इससे पहले फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने भी सोशल मीडिया पर फिल्म की जानकारी दी थी। उन्होंने बताया कि फिल्म 2 अक्टूबर 2025 (गांधी जयंती) को रिलीज़ होगी। इसमें धर्मेंद्र, अगस्त्य नंदा और जयदीप अहलावत मुख्य भूमिकाओं में हैं।
इक्कीस का टीज़र
करीब चार महीने पहले इक्कीस का टीजर रिलीज किया गया था।जिसमें 1971 के बसंतर युद्ध के दौरान लिखे एक पत्र से होती है — जिसमें अरुण खेत्रपाल के पिता को बताया जाता है कि उनका बेटा 16 दिसंबर को युद्ध में शहीद हो गया। यह टीजर काफी इमोशनल था।
