बॉलीवुड

'सरदार जी 3' विवाद के बाद दिलजीत दोसांझ ने तोड़ी चुप्पी, कहा-"बॉलीवुड में काम मिले ना मिले रत्ती भर फर्क नहीं पड़ता..."

पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ इस समय चर्चा का विषय बने हुए है। एक्टर की फिल्म ‘सरदार जी 3’ का जमकर विरोध किया जा रहा है। इस फिल्म में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर भी नजर आने वाली है, जिस कारण लोग इस फिल्म का विरोध कर रहे हैं। अब एक्टर ने एक वीडियो रिलीज किया है, जिसमें वो बोल रहे हैं कि बॉलीवुड में उन्हें काम मिले या ना मिले उन्हें रत्ती भर फर्क नहीं पड़ता है।

Image

Sardarji 3 controversy

पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ इस समय अपनी आने वाली फिल्म ‘सरदार जी 3’ को लेकर विवादों में घिर गए हैं। बता दें पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर इस फिल्म का हिस्सा हैं, जिस कारण लोग इस फिल्म का विरोध कर रहे हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर दिलजीत दोसांझ का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सिंगर बॉलीवुड को लेकर कुछ बातें कह रहे हैं। आइए जानते हैं कि सिंगर क्या बोल रहे हैं। भारत में फिल्म बैन करने की मांग के बाद मेकर्स ने इसे भारत के अलावा दुनियाभर में रिलीज करने का फैसला लिया है। जिसके बाद से लोग इस फिल्म की टीम को ट्रोल कर रहे हैं। मीका सिंह ने भी उनकी आलोचना की है।

इस वायरल वीडियो में दिलजीत दोसांझ बोल रहे हैं-"मुझे काम करना भी नहीं है बॉलीवुड में मेरी कोई इच्छा भी नहीं है। मैं बॉलीवुड का बहुत महान कलाकार नहीं बनना चाहता हूं। मैं म्यूजिक को प्यार करता हूं और बिना किसी की मर्जी से मैं म्यूजिक कर सकता हूं। बिना किसी सुपरस्टार के कहने से या किसका नाम चलेगा, किसका नहीं चलेगा, किसको गाना मिलेगा, किसे नहीं मिलेगा।

रत्ती भर परवाह नहीं

ये सब चीजें हमारे पर नहीं चलती, कोई बंदा हमें रोक नहीं सकता है। म्यूजिक बनाने से मुझे कोई रोक नहीं सकता। जब तक मेरा मन करेगा मैं म्यूजिक बनाऊंगा। जब तक भगवान चाहेगा मैं म्यूजिक बनाऊंगा और बॉलीवुड में मुझे काम मिले ना मिले, रत्ती भर परवाह नहीं।”

फिल्म बनाई जा रही थी तो सब कुछ ठीक था

फिल्म विवाद को लेकर दिलजीत दोसांझ ने कहा था कि जब ये फिल्म साइन की गई थी तो भारत-पाकिस्तान के बीच सब ठीक था। उन्होंने कहा, “जब फिल्म बनाई जा रही थी तो सब कुछ ठीक था। इस फिल्म की शूटिंग फरवरी में हुई थी। उसके बाद बहुत सी ऐसी चीजें हुईं जो हमारे कंट्रोल में नहीं हैं। पहलगाम हमले के बाद निर्माताओं को पता था कि वे इस फिल्म को अब भारत में रिलीज नहीं कर सकते। जिसके बाद टीम ने विदेश में रिलीज करने का फैसला किया है। फिल्म को बनाने में बहुत पैसा लगाया गया है। पूरा 100% नुकसान होगा।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article