Pooja Hegde Marriage Rumours: बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री तक अपनी पहचान बना चुकी पूजा हेगड़े अपनी प्रोफेशनल के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस की कई बॉलीवुड फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं कर पाई हैं। ऐसे में अब खबर आ रही है की जल्द ही ये एक्ट्रेस शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए आखिर कौन है पूजा के सपनो का राजा।
किसी का भाई किसी की जान (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) में बॉलीवुड फिल्म में नजर आ चुकी पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) को लेकर एक खबर सामने आ रही है एक्ट्रेस को अपना जीवनसाथी मिल गया है। सिने जोशी की एक रिपोर्ट के मुताबिक एक्ट्रेस मुंबई के एक क्रिकेटर के साथ रिलेशनशिप में हैं। कहा जा रहा है की एक्ट्रेस जल्द शादी भी कर सकती हैं। हालांकि इस खबर पर पूजा की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है। इस खबर के बाहर आते ही फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं।
इससे पहले भी खबर आ रही थी की एक्ट्रेस कर्नाटका क्रिकेटर के साथ रिलेशनशिप में हैं, जिसके बाद उन्होंने इन बातों को झूठा करारा दिया था। इसी के साथ एक्ट्रेस के करियर की बात करें तो पूजा ने अब तक बैक टू बैक फ्लॉप फिल्में दी हैं। राधे श्याम, सर्कस, किसी का भाई किसी की जान बीस्ट जैसी फिल्में बड़े परदे पर कमाल ना कर सकी। एक्ट्रेस जल्द ही साउथ फिल्म गुंटूर करम में महेश बाबू संग रोमांस करती नजर आएंगी।
