Shah Rukh Khan vs Prabhas in 2025: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) साल 2023 में एक साथ 3 ब्लॉकबस्टर फिल्में दे चुके हैं। बीते दिनों आईं रिपोर्ट्स में बताया गया है कि निर्माताओं ने अब 'पठान' के सीक्वल को बनाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। 'पठान 2' इस समय सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है। शाहरुख खान एक बार फिर अपने फैन्स को एंटरटेन करने के लिए पूरी तरह से कमर कस चुके हैं। अभी तक मेकर्स ने फिल्म 'पठान 2' की घोषणा नहीं की है लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही मेकर्स किसी फैसले पर पहुंच जाएंगे। शाहरुख खान की आखिरी फिल्म 'डंकी' (Dunki) की टक्कर साउथ सुपरस्टार प्रभास की 'सलार' (Salaar) से हुई थी। ऐसे में अब लोगों को लग रहा है कि 2025 में भी शाहरुख खान और प्रभास (Prabhas) की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर क्लैश करेंगी।
'पठान 2' की खबरें सामने आने के बाद से फैन्स को लग रहा है कि प्रभास की टक्कर 2025 में एक बार फिर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) से होगी। कई लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए हैं कि शाहरुख खान की 'पठान 2' और प्रभास की 'स्पिरिट' का बॉक्स ऑफिस पर तगड़ा क्लैश हो सकता है। हालांकि इन खबरों पर प्रभास और शाहरुख खान की ओर से कोई रिएक्शन नहीं आया है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रभास को आखिरी बार फिल्म 'सलार' में देखा गया था। बॉक्स ऑफिस पर अच्छी-खासी कमाई करने के बाद मेकर्स ने इसे नेटफ्लिक्स और डिज्नी+हॉटस्टार जैसे ओटीटी प्लेफॉर्म पर रिलीज कर दिया है। वहीं शाहरुख खान स्टारर 'डंकी' भी ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद है। दोनों ही फिल्मों को दर्शकों ने खूब पसंद किया है।
