Kusha Kapila on dating rumours With Arjun Kapoor: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और एक्ट्रेस कुशा कपिला (Kusha Kapila) के इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं। कुशा कपिला को सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में फैन्स फॉलो करते हैं। बीते कई दिनों से कुशा एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। इस बार उनका नाम बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) से जुड़ा है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कुशा कपिला ने अर्जुन कपूर संग डेटिंग की खबरों पर बड़ा खुलासा किया।
फिल्मीज्ञान के साथ हाल ही में दिए इंटरव्यू के दौरान कुशा कपिला को अर्जुन कपूर के लिए हैशटैग बनाने के लिए कहा गया था। अर्जुन कपूर का नाम सुनने के बाद कुशा कपिला थोड़ी देर चुप्पी साधे रहीं। इसके बाद उन्होंने 'कपूर' चुना। ऑनलाइन पर एक पुराना वीडियो भी खूब वायरल हो हो रहा है, जिसमें कुशा अर्जुन के साथ फराह खान के शो 'बैक बेंचर्स' में दिखाई दी थीं। इस समय कुशा कपिला और अर्जुन कपूर के रिश्ते में होने की अफवाहें उड़ रही हैं। इन अफवाहों को हवा तबसे मिली जब उन्हें करण जौहर की एक पार्टी में साथ में देखा गया था।
बताते चलें अर्जुन कपूर को लेकर खबरें हैं कि उनका मलाइका अरोड़ा से ब्रेकअप हो गया है। ब्रेकअप की अफवाहों के बाद से ही अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा को कभी साथ में भी नहीं देखा गया है। अर्जुन कपूर की बर्थडे पार्टी में भी मलाइका अरोड़ा को शामिल होते हुए नहीं देखा गया था। फैन्स खुद भी मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के इस ब्रेकअप के पीछे का कारण जानने की कोशिश कर रहे हैं।
