Mumtaz lashes out at her affection rumour with Mehmood: हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री मुमताज अपने समय की बेहतरीन एक्ट्रेसेस में एक रह चुकी हैं। उन्होंने 1960 से 1970 के दशक में कई हिट फिल्मों में काम किया है। एक्ट्रेस ने शादी के बाद फिल्मों में काम नहीं किया। एक्ट्रेस एक बार सुर्खियों में छाई हुई हैं। दिवंगत अभिनेता महमूद के साथ नाम जुड़ने पर भड़कीं मुमताज। एक्ट्रेस ने कहा कि इस तरह की खबरें फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करूंगी। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।
एक्ट्रेस इन दिनों अपने पति मयूर वाधवानी के साथ लंदन में रह रही हैं। दरअसल यूट्यूब पर मुमताज का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बताया जा रहा है कि मुमताज महमूद से शादी करना चाहती थीं लेकिन महमूद ने उन्हें ठुकरा दिया था। इसके आगे वीडियो में कहा गया कि मुमताज का वजन काफी बढ़ गया है।
महमूद संग नाम जुड़ने पर भड़कीं मुमताज
मुमताज ने ई टाइम्स से बात करते हुए कहा, 'बकवास, मैं इस समय बहुत गुस्से में हूं। यूट्यूब पर इस तरह की चीजें कैसे चल सकती हैं। उन्होंने कहा मैं इस तरह के मीडिया पर्सन्स के खिलाफ लीगल एक्शन लूंगी। जैसे मैंने पत्रकार देवयानी चौबाल पर केस किया है। एक्ट्रेस ने आगे कहा, महमूद अरुणा ईरानी के साथ बाहर आते- जाते रहते थे। वो मेरे भाई जैसे थे। उन्होंने मुझे राम और श्याम फिल्म दिलवाने में मदद की थी, जिसकी वजह से मैं आज यहां हूं। कोई किसी के बारे में ऐसी कैसे बात कर सकता है, जब वो इंसान इस दुनिया में नहीं हैं।
बढ़े हुए वजन पर मुमताज ने की बात
मुमताज ने अपने बढ़े हुए वजन पर बात करते हुए कहा कि जिसकी भी कोई भी मर्जी होगी, वो बोलता जाएगा? इन बातों से तकलीफ होती है। मैं बिल्कुल स्वस्थ है, मैं पहले की तरह सुंदर और फिट दिखती हूं। मैं अपनी डाइट और एक्सरसाइज का ध्यान रखती हूं।
