बॉलीवुड

बॉलीवुड छोड़कर घर बैठने वाले थे अभिषेक बच्चन, तब अमिताभ बच्चन ने पकड़ा हाथ और बोली थी ये बात

Abhishek Bachchan once want to Quit Bollywood: हाल ही में अभिषेक बच्चन ने वो पल साझा किया जब वह बॉलीवुड छोड़ने का मन बना चुके थे। एक्टर ने बताया कि मैं हार गया था और सबकुछ छोड़ने वाला था। फिर उनके पिता ने हिम्मत देते हुए समझाया था। आज वह इस मुकाम पर आए हैं

Image

Abhishek Bachchan Once want to Quit Bollywood:

Abhishek Bachchan Once want to Quit Bollywood: बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन( Abhishek Bachchan) इन दिनों अपनी फिल्म 'बी हैप्पी' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अभिषेक बच्चन को अपने करियर की शुरुआत में बहुत स्ट्रगल करना पड़ा, अमिताभ बच्चन का बेटा होने के बाद भी अभिषेक को अपने पिता जैसा मुकाम आजतक नहीं मिला। एक इंटरव्यू के दौरान अभिषेक ने बताया कि वह इंडस्ट्री को छोड़ना चाहते थे। उन्होंने बॉलीवुड से दूर जाने का मन बना लिया था।

अभिषेक बच्चन ने बताया नयदीप रक्षित के साथ इंटरव्यू में बताया कि मैं बॉलीवुड छोड़ने वाला था। अपने करियर की शुरुआत में मुझे ऐसा लगता था कि मैं जो भी कर रहा हूं वह काम नहीं आ रहा। मैं जो चीजें सोचकर इंडस्ट्री में आया था वह मेरे साथ नहीं हुआ मैं निराश हो गया था। तब मेरे पिता ने मुझे समझाया, मुझे याद है कि मैं एक रात अपने पिता के पास गया और कहा कि मैंने गलती की है और मैं चाहे जो भी कोशिश कर रहा हूँ, वह काम नहीं कर रही है। शायद यह दुनिया का तरीका है जो मुझे बता रही है कि यह तुम्हारे लिए नहीं है। उन्होंने कहा, मैं तुम्हें एक अभिनेता के रूप में कह रहा हूँ न कि तुम्हारे पिता के रूप में, तुम्हें अभी लंबा रास्ता तय करना है, तुम अभी भी तैयार उत्पाद के करीब नहीं हो लेकिन तुम हर फिल्म के साथ सुधार कर रहे हो। बस काम करते रहो और तुम वहाँ पहुँच जाओगे'। और, जब मैं कमरे से बाहर जा रहा था, तो उन्होंने कहा कि मैंने तुम्हें शांत रहने के लिए नहीं पाला है, इसलिए लड़ते रहो।

अभिनेता ने अपने परिवार और चाहने वालों का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि ये लोग हर मुश्किल में मेरे साथ होते हैं। मेरे चाहने वाले हर पल मेरे साथ खड़े रहते हैं।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article