बॉलीवुड

DJ वाले बाबू बन हवा में धुआं फूंकते नजर आए अभय देओल, तस्वीरें देख लोगो ने कहा-" बॉबी देओल से ट्रेनिंग ली है क्या..."

अभय देओल की हाल ही में सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें वायरल हो रही है, जिसे एक्टर डीजे वाले के रूप में नजर आ रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार एक्टर की ये फोटो गुरुग्राम के एक क्लब की है, जहां एक्टर लाइव डीजे कर रहे थे। इस फोटो को देखने के बाद लोग उनकी तुलना बॉबी देओल से कर रहे हैं।

Image

Abhay Deol

बॉलीवुड एक्टर अभय देओल की हाल ही में सोशल मीडिया पर एक तस्वीर जमकर वायरल हो रही, जिसमें वो DJ वाले बाबू बने नजर आ रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार अभय देओल की ये फोटो गुरुग्राम के एक नाइट क्लब की है। जहां एक्टर डीजे वाले बनकर सभी को हैरान कर दिए। वही एक फोटो में एक्टर हवा में धुआं फूंकते नजर आ रहे है। एक्टर की फोटो देखने के बाद लोग उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं।

एक इंस्ट्रग्राम पेज ने इस वीडियो को अपने पेज पर शेयर किया है, जो अब जमकर वायरल हो रहा है। पार्टी में डीजे वाले बन एक्टर ने इंटरनेट पर धूम मचा दी है। वीडियो में उन्हें गुरुग्राम के एक क्लब में डीजे के रूप में काम करते हुए दिखाया गया है, जो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो के अनुसार अभय 16 मई को अवतार नाइट क्लब में लाइव डीजे कर रहे थे।

बॉबी से ट्रेनिंग लिए हो क्या

अभय के डीजे वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने उनकी तुलना उनके भाई बॉबी देओल के डीजे वीडियो से की है। एक ने मजाक में देओल में "डी" को "डीजे" के रूप में बताया और कहा कि "देओल में डी का मतलब डीजे होना है जाहिर है"। दूसरे ने कहा- "आप डीजे बॉबी के स्टूडेट लग रहे हो।" तीसरे ने कहा- "अपने भैया बॉबी को फॉलो कर रहे हो क्या।" चौथे ने कहा-" 'अभय ने लॉर्ड डीजे बॉबी से ट्रेनिंग ली है।'

इन फिल्मों के लिए जाने-जाते हैं एक्टर

अभय देओल ‘ओए लकी! लकी ओए!’, ‘ज़िंदगी ना मिलेगी दोबारा’, ‘देव डी’, ‘शंघाई’ और ‘रांझणा’ जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। एक्टर की फिल्म फैंस काफी ज्यादा पसंद भी करते हैं। अभय देओल को आखिरी बार 2023 की नेटफ्लिक्स की क्राइम सीरीज ‘ट्रायल बाय फायर’ में देखा गया था।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article