बॉलीवुड

Dharmendra Health News: धर्मेंद्र की मौत की अफवाह से सदमे में घरवाले, ताई प्रकाश कौर को संभालने पहुंचे अभय देओल

Abhay reached to Dharmendra's House: बॉलीवुड अभिनेता अभय देओल अपने ताऊ धर्मेंद्र से ब्रीच कैंडी अस्पताल में मिलने के बाद घर पर पहुंचे, जहां सुबह से ही सभी परेशान हैं। 11 नवम्बर की सुबह धर्मेंद्र की मृत्यु की अफवाह ने देओल परिवार को हिलाकर रख दिया, जिसके बाद अभय सबसे पहले अस्पताल पहुंचे और फिर वो घरवालों को संभालने के लिए बंगले की ओर रवाना हुए।

Image

Abhay Deol Dharmendra

Abhay reached to Dharmendra's House: बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र को लेकर सुबह-सुबह ये खबर सोशल मीडिया पर छायी रही की वो अब नहीं रहे। धर्मेंद्र की मृत्यु की इस खबर ने फैंस को निराश किया और उनके चाहनेवालों के बीच शोक की लहर दौड़ा दी लेकिन जल्द ही हेमा मालिनी और ईशा देओल ने इस खबर की हवा निकाल दी और सबको बताया कि धर्मेंद्र ठीक हैं और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। धर्मेंद्र की मृत्यु की अफवाह से देओल परिवार में भी हलचल देखने को मिली और परिवारजनों को सदमा लगा कि लोग एक्टर के जिंदा रहते ऐसी खबरें फैला रहे हैं।

जैसे ही ईशा देओल और हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया के जरिए मृत्यु की अफवाहों की हवा निकाली, वैसे ही अभय देओल अपने ताऊ को देखने के लिए अस्पताल पहुंच गए। पहले उन्होंने ताऊ धर्मेंद्र के मुलाकात की और उनके हालचाल पूछे, उसके बाद वो घर की ओर रवाना हुए। ताऊ धर्मेंद्र से मिलने के बाद जैसे ही अभय देओल बंगले पर पहुंचे तो मीडिया ने उन्हें अपने कैमरे में कैद कर लिया। अभय देओल घर की महिलाओं को आंखों देखा हाल बताने के लिए पहुंचे थे ताकि सबके दिलों को शांति मिले। अभय देओल इस मुश्किल घड़ी में अपने बड़े भाइयों सनी-बॉबी का लगातार साथ दे रहे हैं और घर की औरतों को भी संभाल रहे हैं। आप बॉबी देओल का वायरल होता वीडियो नीचे देख सकते हैं:

जिन लोगों को नहीं पता है उन्हें हम बता दें कि अभय देओल एक्टर धर्मेंद्र के छोटे भाई के बेटे हैं, जो बचपन से ही सनी-बॉबी के साथ बड़े हुए हैं। अभय देओल को जब बॉलीवुड में लॉन्च किया जा रहा था तब सनी देओल और धर्मेंद्र ने हर एक चीज का ध्यान रखा था ताकि उनका डेब्यू सफल रहे। अभय देओल ने भले ही अपने ताऊ धर्मेंद्र और भाइयों सनी-बॉबी की तरह एक्शन स्टार के रूप में पहचान ना बनाई हो लेकिन उनकी कमाल की अदाकारी ने दुनियाभर को प्रभावित किया है। वो अलग तरह की फिल्में करके एक अच्छे अभिनेता के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article