बॉलीवुड

War 2 के 1st गाने Aavan Jaavan की पहली झलक रिलीज, Kiara Advani में डूबे दिखे Hrithik Roshan

Aavan Jaavan Song War 2: डायरेक्टर अयान मुखर्जी के डायरेक्शन में बनी फिल्म वॉर 2 का प्रमोशन शुरू हो गया है। फिल्म के मेकर्स लगातार ऋतिक और जूनियर एनटीआर के फैंस को सरप्राइज दे रहे हैं। इस सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए मेकर्स ने कियारा के फैंस को भी चौंका दिया है और आवन-जावन गाने की पहली झलक शेयर की है।

Image

Image Source: War 2 Movie/YRF

Aavan Jaavan Song War 2: यशराज बैनर के अंतर्गत बनी ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी की मेगा बजट एक्शन एंटरटेनर वॉर 2 के पहले गाने की पहली झलक दर्शकों के सामने आ गई है, जिसमें ऋतिक-कियारा एक-दूसरे में डूबे दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर को देखने के बाद फैंस उत्साहित हो उठे हैं और मेकर्स से ये डिमांड कर रहे हैं कि वो जल्द से जल्द इसे रिलीज करें। मेकर्स ने ऋतिक-कियारा की तस्वीर शेयर करते हुए बताया है कि वॉर 2 के पहले गाने का नाम आवन-जावन होगा, जिसे संगीतकार प्रीतम ने बनाया और अरिजीत सिंह ने गाया है। इस गाने के बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं, जो हिट गाने लिखने के लिए जाने जाते हैं।

वॉर 2 में ऋतिक-जूनियर एनटीआर में होगी भिड़ंत

वॉर सीरीज की पहली फिल्म में ऋतिक रोशन की भिड़ंत टाइगर श्रॉफ के साथ थी। ऋतिक-टाइगर के बीच हुई भयंकर लड़ाई ने दर्शकों का दिल जीता था, जिसके बाद यशराज बैनर ने वॉर 2 बनाने का फैसला लिया। डायरेक्टर अयान मुखर्जी के डायरेक्शन में बनी फिल्म वॉर 2 में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के बीच भिड़ंत देखने को मिलेगी। दर्शक इन दोनों की टक्कर देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।

कियारा आडवाणी का ग्लैमरस लुक चौंका रहा है

वॉर 2 से कियारा आडवाणी का ग्लैमरस लुक सामने आ चुका है, जिसे देखने के बाद फैंस दीवान हो उठे हैं। अयान मुखर्जी ने कियारा आडवाणी को वॉर 2 में बेहद सेक्सी अवतार में पेश किया है। आवन-जावन गाने की पहली तस्वीर देखने के बाद फैंस यही बोल रहे हैं कि वॉर 2 कियारा आडवाणी की इमेज बदलकर रख देगी।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article