बॉलीवुड

'Aara Hile Chhapra Hile' की शूटिंग हुई शुरू, प्रीति शुक्ला-अवधेश मिश्रा को जोड़ी आएगी नजर

Aara Hile Chhapra Hile Shooting Start Now: भोजपुरी एक्ट्रेस प्रीति शुक्ला (Preeti Shukla) और एक्टर अवधेश मिश्रा (Awadhesh Mishra) ने अपनी आने वाली फिल्म 'आरा हिले, छपरा हिले' (Aara Hile Chhapra Hile) को शुरू कर दिया है। प्रीति शुक्ला को यकीन है कि इस मूवी की कहानी दर्शकों को काफी पसंद आने वाली है।

Image

Aara Hile Chhapra Hile Bhojpuri Movie

Aara Hile Chhapra Hile Shooting Start Now: भोजपुरी इंडस्ट्री की लोकप्रिय एक्ट्रेस प्रीति शुक्ला ने अपनी नई फिल्म 'आरा हिले, छपरा हिले' (Aara Hile Chhapra Hile) की शूटिंग को मेकर्स ने शुरू कर दिया है। इस मूवी में प्रीति शुक्ला (Preeti Shukla) के साथ लीड रोल में अवधेश मिश्रा (Awadhesh Mishra) नजर आएंगे। 'आरा हिले, छपरा हिले' को अंशुमन सिंह फिल्म क्रिएशन और मैडज मूवीज के बैनर तले बनाया जा रहा है। फिल्म की कहानी को लोगों के मुताबिक लिखी गई है, जो उन्हें सोचने के साथ-साथ हंसने पर भी मजबूर कर देगी।

संजीव बोहरपी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'आरा हिले, छपरा हिले' (Aara Hile Chhapra Hile) में प्रीति शुक्ला के साथ-साथ अवधेश मिश्रा, देव सिंह, रितेश उपाध्याय, ज्योति मिश्रा, अनीता रावत, जे. नीलम, संतोष मिश्रा, सायना सिंह जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म को अंशुमन सिंह और मधु शर्मा द्वारा प्रोड्यूस किया जा रहा है। इस मूवी में प्रीति शुक्ला और अवधेश मिश्रा की जोड़ी को ऑनस्क्रीन देखने के लिए फैन्स भी बेताब हैं।

प्रीति शुक्ला और अवधेश मिश्रा स्टारर फिल्म 'आरा हिले, छपरा हिले' की शूटिंग बिहार के साथ-साथ कई लोकेशंस पर शूट की जा रही है। इस मूवी की शूटिंग करने के बाद अंशुमन सिंह ने कहा, 'हम भोजपुरी सिनेमा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। आरा हिले, छपरा हिले एक ऐसी फिल्म है, जो दर्शकों का मनोरंजन को करेगी बल्कि उन्हें जरूरी मैसेज भी देगी।' इस मूवी की शूटिंग को लेकर प्रीति शुक्ला बेहद खुश हैं और उनके द्वारा निभाई जा रही भूमिका लोगों को पसंद आएगी।

प्रीति शुक्ला ने यह भी बताया कि टीम के साथ उनके काम करने का एक्सपीरियंस काफी शानदार रहा है। निर्देशक संजीव बोहरपी और निर्माता अंशुमन सिंह ने इस प्रोजेक्ट की शूटिंग को काफी अच्छे ढंग से संभाला है। प्रीति शुक्ला पूरी उम्मीद है कि इस फिल्म को दर्शक काफी पसंद करेंगे।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article