बॉलीवुड

'Andaz Apna Apna' के सीक्वल पर Aamir Khan ने दिया बड़ा इशारा, बोले 'स्क्रिप्ट पर काम जारी है...'

Aamir Khan on Andaz Apna Apna Sequel: बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार आमिर खान (Aamir Khan) ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया है कि उनकी फिल्म अंदाज अपना-अपना 2' की स्क्रिप्ट पर काम जारी है। आमिर खान ने फिल्म को लेकर ज्यादा डिटेल्स शेयर नहीं की हैं लेकिन फिल्म बनेगी यह फाइनल हो गया है।

Image

Aamir Khan on Andaz Apna Apna 2

Aamir Khan on Andaz Apna Apna Sequel: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान (Aamir Khan) ने 14 मार्च को अपना 59वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया था। अभिनेता ने अपने फैन्स के साथ केक काटकर इस दिन धूमधाम से सेलिब्रेट किया। बर्थडे सेलिब्रेशन के बाद आमिर खान को लेकर चर्चा है कि उनकी अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट में 'अंदाज अपना-अपना' (Andaz Apna Apna Sequel) का सीक्वल भी है। ऐसे में अब आमिर खान ने इस फिल्म को सीक्वल को बनाने को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। एक इवेंट के दौरान आमिर खान ने बताया कि फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम जारी है।

एक लाइव इंटरेक्शन सेशन के दौरान आमिर खान ने फिल्म 'अंदाज अपना-अपना 2' को लेकर बड़ा इशारा दिया है। अभिनेता ने कहा, 'फिल्म निर्माता राजकुमार संतोषी 'अंदाज अपना अपना 2 'की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं।' इस खबर को सुनकर फैन्स के बीच खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें इस फिल्म के सीक्वल में आमिर खान और सलमान खान की जोड़ी एक बार फिर दिखाई दे सकती है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो आमिर खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'सितारे जमीन पर' की शूटिंग में व्यस्त में हैं। यह एक स्पेनिश फिल्म 'Campeones' का हिंदी रीमेक होगी। फिल्म की स्टारकास्ट को लेकर ज्यादा डिटेल्स सामने नहीं आई हैं। इसके अलावा आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस में सनी देओल की फिल्म 'लाहौर 1947' भी बन रही है, जिसका निर्देशन राजकुमार संतोषी ही कर रहे हैं। इसके अलावा आमिर खान को आखिरी बार फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में देखा गया था, जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article