Aamir Khan Promote Sitaare Zameen Par at IPL 2025 Finals: बॉलीवुड के स्टार एक्टर आमिर खान की अपकमिंग फिल्म 'सितारे जमीन पर' का अच्छा खासा बज बना हुआ है। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसे लोगों ने काफी प्यार दिया। अब सभी लोग 'सितारे जमीन पर' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। इस बीच ये खबर सामने आई है कि बॉलीवुड एक्टर आमिर खान अपनी मूवी 'सितारे जमनी पर' का प्रमोशन आईपीएल फाइनल 2025 में करने वाले हैं। साथ ही वो रवि किशन के साथ भोजपुरी में कमेंट्री भी करने वाले हैं।
आईपीएल 2025 फाइनल पर आमिर खान मचााएंगे धमाल
आज पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आईपीएल 2025 का फाइनल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर खेला जाएगा। बताया जा रहा है कि मैच को देखने के लिए कई बॉलीवुड सितारे आने वाले हैं। वहीं आमिर खान भी फाइनल मैच का आनंद लेंगे। इस दौरान वो अपनी अपकमिंग फिल्म सितारे जमीन का प्रमोशन भी करेंगे। आमिर खान का एक क्लिप सामने आया है, जिसमें वो सुरेश रैना, जेनेलिया डिसूजा समेत बाकी एक्टर्स के साथ क्रिकेट खेलते नजर आ रहे हैं। बता दें कि फाइनल में वो रवि किशन के साथ भोजपुरी का तड़का भी लगाने वाले हैं।
इस दिन रिलीज होगी आमिर खान की फिल्म 'सितारे जमीन पर'
बताते चलें कि आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर 20 जून को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। फैंस इस मूवी को देखने के लिए बेताब हो गए है। आखिरी बार आमिर खान फिल्म लाल सिंह चड्ढा में नजर आए थे। इस मूवी के फ्लॉप होने के बाद उन्होंने लंबा ब्रेक लिया था। अब आखिरकार आमिर सिल्वर स्क्रीन पर वापसी करने वाले हैं। मालूम हो कि आमिर इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी चर्चा में बने हुए है। कुछ दिनों पहले उन्होंने ये खुलासा किया था कि वो अपनी पुरानी दोस्त गौरी को डेट कर रहे है।
