बॉलीवुड

लाहौर 1947 की रिलीज से पहले आमिर खान ने कहा बॉलीवुड बुरे दौर से गुजर रहा, सुधार करने की जरूरत

Aamir Khan Said Bollywood need Improvement: आमिर खान 3 साल बाद बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं। पिछले कुछ समय से उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से ब्रेक ले लिया था और अपने काम पर ध्यान दे रहे थे। अब एक्टर ने कहा है कि हमें सुधरना होगा और बेहतर के लिए सीखना होगा।

Image

Aamir Khan Said Bollywood need Improvement

Aamir Khan Said Bollywood need Improvement: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान( Aamir Khan) इन दिनों अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं। उनके पास बैक टू बैक कई फिल्में हैं जिसपर वह ध्यान दे रहे हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अभिनेता ने इंडस्ट्री में सुधार की बात कही। उनके अनुसार बॉलीवुड इंडस्ट्री में अब सुधार हो जाना चाहिए। उनका मानना है कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में अभी बहुत सी संभावनाएं हैं, जिसपर ध्यान दिया जाए तो हम बाकि फिल्म इंडस्ट्री के मुकाबले ऊपर उठ सकते हैं।

आमिर खान( Aamir Khan) ने हॉलिवुड रिपोर्टर को दिए इंटरव्यू में बॉलीवुड इंडस्ट्री के गिरते स्तर पर बात की। उनकी आखिरी फिल्म लाल सिंह चड्ढा फ्लॉप हुई थी, जिसके बाद उन्होंने इंडस्ट्री से ब्रेक लेने का फैसला कर लिया था। अब वह पूरे तीन साल बाद वापसी करने जा रहे हैं। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के स्तर पर बात करते हुए आमिर खान ने कहा मैं यह नहीं कह रहा कि हम बेहतर फिल्म निर्माता नहीं बन सकते। निश्चित रूप से, मुझे लगता है कि फिल्म निर्माताओं के रूप में हमारे लिए सुधार करने और विभिन्न उद्योगों से सीखने की बहुत गुंजाइश है। हर इंडस्ट्री में उतार-चढ़ाव आते हैं, अभी बॉलीवुड इंडस्ट्री का अच्छा दौर नहीं चल रहा, लेकिन इसमें धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। आमिर खान ने कहा कि हम जल्द ही बेहतर काम करेंगे और इंडस्ट्री को आगे बढ़ाएंगे।

अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स पर बात करते हुए आमिर खान ने कहा कि मैं लोगों को ऐसी कहानियां दिखाना चाहता हूं, जिस पर मुझे विश्वास है। मैं खुद को बेहतर नहीं मानता और न ही यह कहता कि मैं इंडस्ट्री में सुधार लेकर आऊँगा, लेकिन हम सभी को मिलकर सीखना चाहिए तभी आगे बढ़ा जा सकता है। बता दें कि आमिर खान जल्द ही लाहौर 1947( Lahore 1947) , सितारे जमीन पर और महाभारत जैसे प्रोजेक्ट्स लेकर आ रहे हैं।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article