Sitaare Zameen Par Trailer Postpone: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की कमबैक फिल्म सितारे जमीन पर का ट्रेलर इस हफ्ते दर्शकों के सामने आने वाला था लेकिन पुलवामा आतंकी हमले की वजह से मेकर्स ने इसे रिलीज नहीं करने का फैसला लिया है। आमिर खान और जेनेलिया डिसूजा स्टारर फिल्म सितारे जमीन पर का ट्रेलर कुछ समय के बाद आएगा। आमिर खान पुलवामा आतंकी हमले से बहुत ज्यादा आहत हैं और मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए उन्होंने सितारे जमीन पर का ट्रेलर लॉन्च इवेंट टाल दिया है।
तारे जमीन पर की तरह दर्शकों को करेगी इंस्पायर
खबरों की मानें तो आमिर खान और जेनेलिया डिसूजा स्टारर सितारे जमीन पर का तारे जमीन पर से कोई रिश्ता नहीं है लेकिन कहानी के मामले में ये तारे जमीन पर की ही तरह दर्शकों को इंस्पायर करेगी। जैसे तारे जमीन पर में आमिर खान ने एक गंभीर विषय को दर्शकों के सामने पेश किया था, वैसे ही सितारे जमीन पर में वो दर्शकों को प्रेरित करेंगे। आमिर खान ने सितारे जमीन पर में अपने किरदार के बारे में बात करते हुए कहा है कि इससे दर्शक नफरत करेंगे क्योंकि इसमें वो सभी अवगुण हैं, जो दर्शकों को पसंद नहीं हैं।

Sitaare Zameen Par
लाल सिंह चड्ढा फ्लॉप होने के बाद आमिर खान ने लिया था ब्रेक
अभिनेता आमिर खान ने लम्बे समय तक अपनी फिल्म लाल सिंह चड्ढा पर काम किया था लेकिन ये बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुई थी। लाल सिंह चड्ढा के खराब प्रदर्शन की वजह से आमिर खान के तगड़ा झटका लगा था, जिसके बाद उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली थी। आमिर खान ने इस दौरान अपने बच्चों और परिवार के साथ वक्त बिताया, जिसे वो काफी समय से मिस करते आ रहे थे। फिल्मों से ब्रेक लेने के दौरान आमिर खान ने फैसला लिया कि वो छोटी फिल्म बनाएंगे, जिसमें उनके ऊपर बॉक्स ऑफिस का दवाब नहीं होगा और उन्होंने सितारे जमीन पर शुरू की।
