बॉलीवुड

आमिर खान ने मिलाया पुष्पा मेकर्स संग हाथ!! जल्द लाएंगे 500 करोड़ी मसाला एंटरटेनर

Aamir Khan next movie: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान (Aamir Khan) ने लाल सिंह चड्ढा (Laal Singh Chaddha) फ्लॉप हो जाने के बाद फिल्मों से थोड़े समय के लिए ब्रेक लिया था, जिसके बाद उन्होंने सितारे जमीन पर नाम की फिल्म शुरू की। ये फिल्म खत्म होने की कगार पर है और अब खबरें हैं कि आमिर खान ने पुष्पा मेकर्स की अगली एक्शन एंटरटेनर साइन करने का मन बनाया है।

Image

Aamir Khan sign Pushpa Makers movie

Aamir Khan next movie: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की बिग बजट फिल्म लाल सिंह चड्ढा बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गई थी, जिसके बाद उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली। आमिर खान ने फैसला लिया कि वो कुछ समय के लिए फिल्में नहीं करेंगे और परिवार पर ध्यान देंगे। बच्चों के साथ वक्त बिताकर और बेटी इरा खान की शादी करने के बाद आमिर खान एक बार फिर से फिल्मों में एक्टिव हो गए हैं। इन दिनों वो सितारे जमीन पर में व्यस्त हैं, जो उनके ही बैनर तले बन रही है। आमिर खान ने ताजा इंटरव्यू में बताया है कि वो इस मूवी में एक ऐसा किरदार निभाते दिखेंगे, जो समाज को बिल्कुल पसंद नहीं है। दर्शक इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

अगर आमिर खान के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो सुनने में आ रहा है कि उन्होंने पुष्पा फिल्म सीरीज के मेकर्स के साथ हाथ मिलाने का फैसला लिया है। इन दिनों आमिर खान मैत्री मूवी मेकर्स के साथ एक एक्शन एंटरटेनर के लिए चर्चा में हैं, जिसमें जबरदस्त एक्शन और डायलॉगबाजी होगी। मिड-डे ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि ये एक आउट-एंड-आउट मसाला एंटरटेनर होने वाली है।

मिड-डे को एक सूत्र ने बताया है, 'मैत्री फिल्म्स एक मास मसाला एंटरटेनर बनाने के मूड में है, जिसे पैन इंडिया रिलीज किया जा सके। जैसे अल्लू अर्जुन की पुष्पा सीरीज में दर्शकों को जबरदस्त डायलॉगबाजी देखने को मिली थी, वैसा ही एक्सपीरियंस आमिर खान की अपकमिंग मूवी में मिलेगा। आमिर खान लम्बे समय के बाद एक एक्शन एंटरटेनर करने वाले हैं।'

सूत्र ने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा है, 'अगर सबकुछ प्लान के मुताबिक होता है तो 2025 में इसकी स्क्रिप्ट पूरी हो जाएगी और साल 2026 में मेकर्स इसे शुरू कर देंगे।' वैसे आप आमिर खान को फिर से एक्शन अवतार में देखने के लिए कितने उत्साहित हैं, हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article