Dadasaheb Phalke Biopic Shelved: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान (Aamir Khan) और निर्माता-निर्देशक राजकुमार हिरानी (Rajkumar Hirani) ने 2025 की शुरुआत में दादा साहब फाल्के बायोपिक (Dadasaheb Phalke Biopic) के लिए हाथ मिलाने का फैसला किया था। इस मूवी को लेकर घोषणा भी लिया था। कुछ दिनों पहले ऐसी भी खबरें सामने आई कि आमिर खान और राजकुमार हिरानी इस प्रोजेक्ट को बंद करने जा रहे हैं। एक्टर-डायरेक्टर के इस फैसले से फैन्स भी थोड़ा निराश दिखाई दिए। मगर अब 'दादा साहब फाल्के बायोपिक' की बंद करने का असली कारण सामने आ गया है।
जानिए क्यों बंद हुई 'दादा साहब फाल्के बायोपिक'
विश्वसनीय सूत्रों ने बॉलीवुड हंगामा को बताया है कि आमिर खान और राजकुमार हिरानी हमेशा से ही परफेक्शन के लिए स्टैंड लेते आए हैं। आमिर खान को लग रहा था कि दादा साहब फाल्के बायोपिक की स्क्रिप्ट में उनके मुताबिक नहीं है, जिससे वो खुश नहीं थे। आमिर को लगा कि आज के दौर के दर्शकों के लिए यह स्क्रिप्ट बहुत कमजोर है। यही वजह है कि आमिर खान ने राजकुमार हिरानी के इस प्रोजेक्ट को करने के हामी नहीं भरी। बार-बार पुनर्लेखन के बाद आमिर खान और राजकुमार हिरानी ने इस प्रोजेक्ट को बंद करने का फैसला किया।
उनका मानना है कि दादा साहब फाल्के जैसी प्रतिष्ठित शख्सियत को लेकर ऐसी स्क्रिप्ट लिखी जानी चहिए, जो दर्शकों को आकर्षित और उन्हें इमोशनल कर दे। जब तक वो किसी निर्णय तक नहीं पहुंचते हैं, तब तक फिल्म के निर्माण के बारे में कुछ भी बताना जल्दबाजी होगा।
आमिर खान और राजकुमार हिरानी 'दादा साहब फाल्के बायोपिक' पर काम करने से पहले '3 इडियट्स' और 'पीके' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में साथ में कर चुके हैं। रिपोर्ट्स यह भी बताती हैं कि वो आने वाले समय में राजकुमार हिरानी के साथ किसी और प्रोजेक्ट पर जरूर काम करेंगे। यह भी सुनने में आ रहा है कि आमिर खान अगले साल अपनी नई फिल्म की घोषणा भी कर सकते हैं।
