बॉलीवुड

राजकुमार हिरानी संग मिलकर दादा साहेब फाल्के की बायोपिक बनाएंगे आमिर खान, जल्द शुरू करेंगे काम

  • Authored by: अभय
  • Updated May 15, 2025, 02:23 PM IST

Aamir Khan Dadasaheb Phalke Biopic: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान (Aamir Khan) फिल्म सितारे जमीन पर (Sitaare Zameen Par) के बाद दादा साहेब फाल्के की बायोपिक में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के लिए आमिर खान ने बॉलीवुड की फिल्मों के फेमस डायेरक्टर राजकुमार हिरानी से हाथ मिलाया है।

Image

Aamir Khan Dadasaheb Phalke Biopic

Aamir Khan Dadasaheb Phalke Biopic: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार आमिर खान (Aamir Khan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म सितारे जमीन पर (Sitaare Zameen Par) को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। आमिर खान की इस फिल्म का अभी हाल ही में ट्रेलर भी रिलीज हुआ था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। फिल्म के ट्रेलर में आमिर खान एकदम नए अंदाज में नजर आए। फिल्म सितारे जमीन पर के बाद अब आमिर खान का नाम एक और फिल्म से जुड़ रहा है, जिसको लेकर खूब चर्चा हो रही हैं। आमिर खान डायरेक्टर राजकुमार हिरानी (Rajkumar Hirani) के साथ मिलकर फादर ऑफ बॉलीवुड के फेमस दादा साहेब फाल्के की बायोपिक लेकर आ रहे हैं।

दादा साहेब फाल्के बायोपिक को लेकर चर्चा हुई तेज

आमिर खान अपनी नई फिल्म को लेकर एक बार फिर से खबरों में आ गए हैं। आमिर खान दादा साहेब फाल्के की लाइफ पर बन रही फिल्म को बड़े पर्दे पर लाने वाले हैं। इस फिल्म के लिए आमिर खान को डायरेक्टर राजकुमार हिरानी का साथ मिला है। फिल्म की शूटिंग अक्टूबर 2025 से शुरू होने वाली है। इस फिल्म में आमिर खान इस फिल्म में दादा साहेब फाल्के के रोल में नजर आएंग। आमिर खान फिल्म सितारे जमीन पर की रिलीज के तुरंत बाद अपने नए किरदार को लेकर तैयारी शुरू करेंगे। आपको बता दें कि राजकुमार हिरानी, अभिजात जोशी के साथ दो फेमस लेखक हिंदुकुश भारद्वाज और अविष्कार भारद्वाज पिछले 4 साल से इस स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं। इस फिल्म के लिए दादासाहेब फाल्के के पोते चंद्रशेखर श्रीकृष्ण पुसालकर ने सपोर्ट किया है।

इन फिल्मों में साथ नजर आए आमिर खान और राजकुमार हिरानी

आमिर खान और राजकुमार हिरानी अपने इस नई फिल्म से एक बार फिर धमाल मचा देगी। आमिर खान और राजकुमार हिरानी पहले '3 इडियट्स' और 'पीके' जैसी कल्ट क्लासिक्स से बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड्स बना चुके हैं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article