बॉलीवुड

आमिर खान ने शाहरुख-सलमान को लेकर किया बड़ा खुलासा, हिंदू धर्म का मजाक उड़ाने सवाल पर तोड़ी चुप्पी

  • Authored by: अभय
  • Updated Jun 15, 2025, 12:55 PM IST

Aamir Khan Latest Interview: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार आमिर खान (Aamir Khan) की नई फिल्म सितारे जमीन पर (Sitaare Zameen Par) जल्द ही बड़े पर्दे रिलीज होने वाली हैं। इस फिल्म की रिलीज से पहले आमिर खान ने एक इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू के दौरान आमिर खान पर्सनल लाइफ को लेकर खुलकर बात करते नजर आए।

Image

Aamir Khan Statement

Aamir Khan Latest Interview: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान (Aamir Khan) की नई फिल्म सितारे जमीन पर (Sitaare Zameen Par) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। आमिर खान अपनी इस फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। इसको लेकर आमिर खान एक के बाद एक इंटरव्यू देते हुए नजर आ रहे हैं। इन इंटरव्यू में आमिर खान कई सवालों के जवाब देते नजर आ रहे हैं। कुछ फिल्मों से जुड़े तो कुछ उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़े हुए। अभी हाल ही में आमिर खान इंडिया टीवी के शो 'आप की अदालत' में नजर आए। इस दौरान आमिर खान कई पुराने विवादों को लेकर बात करते नजर आए।

आमिर खान ने इन मुद्दों पर की बात

आमिर खान ने इस इंटरव्यू के दौरान आमिर खान ने अलग-अलग मुद्दों पर अपनी राय रखी। तो चलिए हम आपको एक-एक कर के सभी मुद्दों के बारे में बताते हैं।

1. आमिर खान ने मजाक में कहा कि उन्हें लगता था कि फिल्म दंगल उनके राइवल्स सलमान खान और शाहरुख खान ने उनकी इमेज खराब करने के लिए भेजी थी। आमिर ने हंसते हुए बताया, 'मैंने दंगल के डायरेक्टर नितेश तिवारी से मजाक में कहा था कि लोग मुझे 30-35 साल का समझते हैं। अगर मैं ये फिल्म कर लूंगा तो मेरी असली उम्र सबके सामने आ जाएगी। मैंने हंसी-मजाक में कहा कि क्या सलमान-शाहरुख ने आपको भेजा है कि इसे 'दंगल' दो और फिर इसका करियर खत्म कर दो।”

2. आमिर ने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में भी खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि जब कोई उन्हें ठेस पहुंचाता है, तो वो उससे रिश्ता तोड़ लेते हैं। आमिर ने कबूला कि 'कयामत से कयामत' तक की को-स्टार जूही चावला से किसी अनबन की वजह से उन्होंने 7 साल तक बात नहीं की। इसे अपनी नासमझी और ईगो बताते हुए आमिर ने कहा, 'ये मेरा बचपना था। दोस्त से झगड़ा हुआ और मैंने 7 साल तक बात नहीं की। मैं सोचता था कि मैं ही सही हूं उसने गलत किया अब मैं उसे माफ नहीं करूंगा। ये गलत था।'

3. आमिर ने बॉयकॉट कॉल्स को लेकर भी रिएक्ट किया। उन्होंने कहा, 'मुझे भरोसा है कि मेरी ऑडियंस मुझे अच्छे से जानती है। ट्रोल्स कोशिश करते हैं लेकिन मेरी ऑडियंस पर मुझे पूरा यकीन है। मेरा अपनी ऑडियंस से गहरा रिश्ता है जो सिर्फ फिल्मों से नहीं बल्कि मेरे जीने के तरीके से बना है। हां, मैंने गलतियां कीं, लेकिन मैंने उनसे सीखा है।'

4. आमिर पर आरोप लगे कि उनकी फिल्में हिंदू धर्म का मजाक उड़ाती हैं और लव जिहाद को बढ़ावा देती हैं। इस पर आमिर ने साफ कहा, 'मैं हर धर्म का सम्मान करता हूं। मैंने अपनी फिल्मों में हिंदू धर्म का अपमान नहीं किया। हां, मैंने उन लोगों पर सवाल जरूर उठाए जो धर्म के नाम पर फायदा उठाते हैं।'

5. मुस्लिम ट्रोल्स आमिर खान को ‘काफिर’ कहकर निशाना बनाते हैं। उनका दावा है कि गजनी तक तो आमिर ठीक थे, लेकिन बाद में वो अपनी बहन और बेटी की शादी हिंदू धर्म में करवाकर ‘मुसलमान’ होने को भूल गए। इस पर आमिर ने दो टूक जवाब दिया, 'ऐसा बिल्कुल नहीं है। मैं मुसलमान हूं और मुझे इस पर गर्व है। साथ ही मैं हिंदुस्तानी हूं और मुझे इस पर भी उतना ही गर्व है। दोनों बातें अपनी-अपनी जगह सही हैं।' आमिर ने ये भी कहा कि वो अपने परिवार के फैसलों का सम्मान करते हैं और प्यार व इंसानियत को सबसे ऊपर मानते हैं।

वायरल हो रहे है आमिर खान के ये बयान

आमिर खान के से ये सभी बयान सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। आमिर खान इन बयानों के साथ-साथ फिल्म सितारे जमीन पर को लेकर सुर्खियों में है। आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर 20 जून को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article