बॉलीवुड

'केसरी 2' पर एक यूट्यूबर ने लगाया कॉपीराइट का आरोप, चोरी किए गए डायलॉग के दिखाए सबूत

यूट्यूबर और कवि याह्या बूटवाला ने केसरी 2 के निर्माताओं पर अनन्या पांडे के डायलॉग के लिए उनकी जलियांवाला बाग कविता की पंक्तियों की नकल करने का आरोप लगाया। यूट्यूबर ने सबूत पेश करते हुए वीडियो भी शेयर किया है। आइए जानते हैं कि यूट्यूबर और कवि याह्या बूटवाला किस डायलॉग्स के बारे में बात कर रहे हैं।

Image

Kesari 2 copyright

अक्षय कुमार, आर माधवन और अनन्या पांडे की केसरी चैप्टर 2 (Kesari 2) अपनी रिलीज के कुछ ही दिनों बाद विवादों में आ गई है। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। फैंस इस फिल्म को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। अब इस फिल्म पर एक यूट्यूबर और स्पोकन वर्ड आर्टिस्ट याह्या बूटवाला ने कॉपीराइट का आरोप लगाया है। आइए जानते हैं कि याह्या बूटवाला ने क्या कहा है।

हाल ही में याह्या बूटवाला का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो निर्माताओं पर जलियांवाला बाग पर उनकी मूल कविता से बिना अनुमति के लाइनें उठाने का आरोप लगा रहे हैं। सोशल मीडिया पर याह्या ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह कविता बोल रहे हैं और साथ ही फिल्म से एक क्लिप भी शेयर की है, जिसमें अनन्या पांडे अपने डायलॉग के हिस्से के रूप में वही लाइनें बोलती हुई नजर आ रही हैं।

सबूत देने के लिए वीडियो किया पोस्ट

इंस्टाग्राम पर याह्या बूटवाला ने केसरी चैप्टर 2 के डायलॉग राइटर सुमित सक्सेना पर फिल्म में उनकी कविता को कॉपी-पेस्ट करने का आरोप लगाते हुए एक नोट शेयर किया है। नोट के साथ, उन्होंने अपने मूल डायलॉग और इस्तेमाल किए गए डायलॉग के बीच समानता दिखाने के लिए वीडियो सबूत भी पोस्ट किया है।

दोस्त ने भेजी क्लिप

याह्या बूटवाला ने लिखा, "तो nisoooooooooorg( उनका दोस्त) ने मुझे 4 दिन पहले फिल्म केसरी 2 से एक क्लिप भेजी, जिसके डायलॉग उन्हें लगा कि मेरी कविता से कॉपी किए गए हैं, जिसका शीर्षक जलियांवाला बाग है, जो 5 साल पहले @unerasepoetry YouTube चैनल पर प्रकाशित हुई थी। यहां दो क्लिप हैं और ईमानदारी से कहूं तो, यह एक साफ कॉपी-पेस्ट है, और ऐसा नहीं है कि उन्होंने इसे छिपाने की भी कोशिश की है। मतलब फुसफुसाना जैसा शब्द भी उठाया है। हां, लोगो के ख्याल मिल सकते हैं। लोग इसी तरह सोच सकते हैं, लेकिन किसी एक विषय पर बिल्कुल एक जैसी लाइनें लिखना एक संयोग के अलावा कुछ भी नहीं है।"

इसपर है इस फिल्म की कहानी

अक्षय कुमार और आर. माधवन अभिनीत केसरी चैप्टर 2, 18 अप्रैल को अपनी रिलीज के बाद से ही सुर्खियों में है। करण सिंह त्यागी द्वारा निर्देशित, यह पीरियड कोर्टरूम ड्रामा सी. शंकरन नायर की कहानी को जीवंत करता है, जो 1919 के जलियांवाला बाग हत्याकांड के बाद ब्रिटिश राज से लोहा लेने वाले निडर वकील थे।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article