बॉलीवुड

खाकी वर्दी पहन शान से खड़े दिखे Kartik Aryan, Chandu Champion के इस लुक को देख फैंस हुए उत्साहित

Chandu Champion : आज गणतंत्र दिवस के मौके पर स्टार ने सोशल मीडिया पर फिल्म का नया पोस्टर साझा किया है। इसमें कार्तिक खाकी वर्दी पहने बड़े अदब के साथ खड़े हुए हैं। इसे साझा करते हुए कार्तिक ने दमदार कैप्शन भी लिखा है। आइए उनकी इस पोस्ट पर एक नजर डलाते हैं।

Image

Chandu Champion New Look

Chandu Champion : कार्तिक आर्यन ( Kartik Aryan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म "चंदू चैंपियन"( Chandu Champion) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। स्टार की फिल्म में पहली बार स्पोर्ट्स पर्सन का किरदार करने वाले हैं। वहीं आज गणतंत्र दिवस के मौके पर स्टार ने सोशल मीडिया पर फिल्म का नया पोस्टर साझा किया है। इसमें कार्तिक खाकी वर्दी पहने बड़े अदब के साथ खड़े हुए हैं। इसे साझा करते हुए कार्तिक ने दमदार कैप्शन भी लिखा है। आइए उनकी इस पोस्ट पर एक नजर डलाते हैं।

चंदू चैंपियन कार्तिक आर्यन( Kartik Aryan) ने हाल ही में खाकी वर्दी पहन एक पोस्ट साझा किया है। इस फोटो में कार्तिक के सिर पर टोपी है और खाकी वर्दी पहनी हुई है। स्टार बड़े अदब के साथ तस्वीर में खड़े दिखाई दे रहे हैं। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है-"हर भारतीय के खून में एक चैंपियन होता है....जय हिन्द ......गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं। वहीं फैंस भी उन्हें जमकर बधाई दे रहे हैं। उनके इस लुक को खूब पसंद किया जा रहा है। लोग उन्हें अभी से चंदू कहकर बुला रहे हैं।

बताते चले कि कबीर खान के निर्देशन में बन रही फिल्म चंदू चैंपियन 14 जून 2024 को रिलीज हो जा रही है। स्टार ने फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है और अब फैंस भी उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह एक स्पोर्ट्स ड्रामा मूवी है जिसमें कार्तिक आर्यन खिलाड़ी बने हुए हैं।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article