बॉलीवुड

70th Hyundai Filmfare Awards 2025: तमन्ना भाटिया ने सुनाया फिल्मफेयर का यादगार किस्सा, प्रेस कॉन्फ्रेंस में हुईं ये खास बातें

70th Hyundai Filmfare Awards 2025: इस अवॉर्ड समारोह में बॉलीवुड के दिग्गज सितारे एक मंच पर नजर आएंगे। यहाँ शानदार परफॉर्मेंस 11 अक्टूबर 2025 को होगी, स्टार्स को सम्मान मिलेगा और दर्शकों के लिए ढेर सारा एंटरटेनमेंट होगा। आज हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में अवॉर्डस् से जुड़ी बातों पर चर्चा हुई।

Image

70th Hyundai Filmfare Awards 2025

70th Hyundai Filmfare Awards 2025: बॉलीवुड की सबसे शानदार रात जल्द आ रही है। फैंस और बॉलीवुड स्टार्स का फेवरेट अवॉर्ड शो फिल्मफेयर अवॉर्ड ( Filmfare Awards 2025) को शुरू होने में कुछ ही दिन बचे हैं। गुजरात टूरिज्म के साथ मिलकर 70 वें फिल्मफेयर अवॉर्ड शो का आयोजन होने वाला है। जिसमें इंडस्ट्री की नामी हस्तियाँ शामिल होंगी। आज अवॉर्ड शो को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी गई। जिसमें अभिनेत्री तमन्ना भाटिया( Tamanna Bhatia) और राजकुमार राव ( Rajkumar Rao) ने हिस्सा लिया। दोनों स्टार्स ने फिल्मफेयर से जुड़े अपने अनुभव साझा किए। साथ ही बताया कि इस साल वह क्या देखने के लिए बेताब हैं। इस कॉन्फ्रेंस में जितेश पिल्लई (प्रधान संपादक, फिल्मफेयर), तरुण गर्ग (पूर्णकालिक निदेशक और मुख्य परिचालन अधिकारी, हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड), रोहित गोपाकुमार (वर्ल्डवाइड मीडिया के निदेशक और ZENL, BCCL टीवी और डिजिटल नेटवर्क के सीईओ) और राजेंद्र कुमार (IAS) - पर्यटन सचिव, गुजरात सरकार भी मौजूद रहे। आइए बताते हैं आज क्या खास हुआ।

अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने बताया कि ,"जब मैं साउथ में फिल्मफेयर के लिए शाहरुख खान के सामने छम्मक छल्लो पर परफॉर्म कर रही थी । मैं डर गई थी फिर भी मैंने परफॉर्म किया, वह मेरे जीवन का सबसे यादगार फिल्मफेयर है।" उन्होंने एक फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में प्रभु देवा को श्रद्धांजलि देने को भी याद किया। वहीं एक्टर राजकुमार राव ने कहा कि, " वह लंबे समय बाद शाहरुख खान को पर्फॉर्म करते हुए देखने के लिए बहुत उत्साहित हैं।"

इस बार का फिल्मफेयर अवॉर्ड्स होगा बेहद खास

वर्ल्डवाइड मीडिया के डायरेक्टर और ZENL, BCCL टीवी और डिजिटल नेटवर्क के सीईओ रोहित गोपाकुमार ने बताया कि शो में शाहरुख खान( Shahrukh Khan) मौजूद रहेंगे। उनके साथ करण जौहर( Karan Johar) और मनीष पॉल( Manish Paul) स्टेज पर कॉमेडी और मस्ती का तड़का लगाएंगे। इसके अलावा अक्षय कुमार, कृति सेनन, सिद्धांत चतुर्वेदी और अनन्या पांडे भी परफॉर्मेंस देंगे।

हुंडई मोटर्स इंडिया के डायरेक्टर और सीओओ तरुण गर्ग ने कहा कि फिल्मफेयर के साथ साझेदारी सिर्फ़ तीन साल की नहीं लगती, बल्कि इससे भी कहीं पुरानी लगती है। उन्होंने इसे गर्व का मौका बताया। इस अवॉर्ड समारोह में बॉलीवुड के दिग्गज सितारे एक मंच पर नजर आएंगे। यहाँ शानदार परफॉर्मेंस 11 अक्टूबर 2025 को होगी, स्टार्स को सम्मान मिलेगा और दर्शकों के लिए ढेर सारा एंटरटेनमेंट होगा।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article