बॉलीवुड

National Award लेने पहुंचीं आलिया भट्ट ने नहीं लगाया सिंदूर, 'जब रणबीर ने कृति सेनन को लगाया गले तो..'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Oct 18, 2023, 03:12 PM IST

69th National Awards: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट, कृति सेनन और इंडियन एक्टर अल्लू अर्जुन समेत कई एक्टर्स को 69वें नेशनल अवॉर्ड में खिताब से नवाजा गया है। इस बीच आलिया भट्ट के लुक की काफी चर्चा है। वह बिना सिंदूर लगाए नेशनल अवॉर्ड लेने पहुंची जिसपर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Image

Alia Bhatt in 69th National Film Awards

69th National Awards: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट को उनकी फिल्म गंगुबाई काठियावाड़ी के लिए नेशनल अवॉर्ड 2023 से नवाजा गया है। एक्ट्रेस कृति सेनन को भी फिल्म मिमी के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब मिला है। इस अवॉर्ड फंक्शन में इंडियन एक्टर अल्लू अर्जुन समेत कई एक्टर्स भी नजर आए हैं। 69वें नेशनल अवॉर्ड में एक्टर्स को उनके बेहतरीन काम के लिए नवाजा गया है। पंकज त्रिपाठी, फहीदा रहमान और श्रेया गोषाल जैसी महारथी भी इस अवॉर्ड फंक्शन में पहुंचे और राष्ट्रपित द्रोपदी मुनमुन से अवॉर्ड रिसीव किया।

इस बीच आलिया भट्ट के लुक की काफी चर्चा है। वह अपनी शादी की ही साड़ी पहनकर नेशनल अवॉर्ड लेने पहुंची। इस बीच उनकी मांग में सिंदूर नजर नहीं आया। जिस वजह से फैंस उनपर सवाल खड़े कर रहे हैं। आइए इन वायरल वीडियोज पर एक नजर डालते हैं।

आलिया भट्ट के लुक पर क्यों उठ रहे हैं सवाल?

एक्ट्रेस आलिया भट्ट का नेशनल अवॉर्ड इवेंड का लुक कई मायनों में सुर्खियों में बना हुआ है। सबसे पहले तो उनकी शादी की साड़ी की वजह से। इसके बाद उन्होंने अपनी मांग में सिंदूर भी नहीं लगाया। कई लोगों का मानना है कि शादीशुदा होने के बाद भी सिंदूर न लगाने का क्या मतलब है, अगर किसी बड़े इवेंट में जाना है तो भला सिंदूर से परहेज क्यों।

इस बीच एक वायरल वीडियो में रणबीर कृति को अवॉर्ड जीतने के लिए बधाई देते नजर आ रहे हैं, जिसपर आलिया का रिएक्शन लोगो को जरा अटपटा सा लग रहा है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article