बॉलीवुड

Fighter: इन 5 कारणों की वजह से Hrithik-Deepika स्टारर नहीं देख रहे हैं लोग, जानें यहां

Hrithik Roshan-Deepika Padukone's Fighter: ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'फाइटर' 25 जनवरी के दिन रिलीज हुई थी। फिल्म की कमाई ने निर्माताओं को निराश किया हैं। आइए इन 5 कारणों से जानें आखिर क्यों लोगों ने ऋतिक-दीपिका की फिल्म 'फाइटर' को देखने के लिए सिनेमाघरों का रुख नहीं किया।

Image

Hrithik-Deepika's Fighter

Hrithik Roshan-Deepika Padukone's Fighter: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की फिल्म 'फाइटर' (Fighter) को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 11 दिन हो गए हैं। 'फाइटर' की कमाई ने निर्माताओं को निराश किया है। दूसरे वीकेंड में 'फाइटर' की कमाई में बड़ा उछाल देखने को मिला है। शुरुआत के कलेक्शन को देखने के बाद लग रहा था कि 'फाइटर' बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाएंगी लेकिन अब यह फिल्म 200 करोड़ रुपये के क्लब में एंट्री मार लेगी। आइए इन 5 कारणों से जानते हैं कि शानदार रिव्यू मिलने के बाद भी ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'फाइटर' को ऑडियंस क्यों नहीं देख रही है?

ऋतिक रोशन की एक जैसी एक्टिंग ने नहीं आई पसंद

'बैंग-बैंग' और 'वॉर' जैसी फिल्मों में ऋतिक रोशन की एक्टिंग को देख-देखकर लोग उब चुके हैं। सिद्धार्थ आनंद फिल्म 'फाइटर' में ऋतिक रोशन से अच्छी तरह काम नहीं ले पाए। बीती कई फिल्मों में एक जैसी एक्टिंग देखने के बाद 'फाइटर' में ऋतिक रोशन का वही अंदाज देखने को मिला, जिस वजह से फैन्स को यह फिल्म खास पसंद नहीं आई।

देशभक्ति पर बनी फिल्म से बोर हुए लोग

बीते कई सालों में बॉलीवुड में कई देशभक्ति पर फिल्में बन चुके हैं, जिन्हें देखकर लोग बोर हो गए हैं। कई लोगों ने यहां तक कहा कि देशभक्ति के नाम पर कब तक फिल्में बनेंगी। डायरेक्टर्स के अब ओरिजिनल स्क्रिप्ट्स और आईडिया खत्म होते जा रहे हैं। ऑडियंस के सिनेमाघरों तक ना पहुंचने का यह भी एक बड़ा कारण माना जा सकता है।

'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' जैसी लगी लोगों को कहानी

विक्की कौशल की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' को लोगों ने काफी पसंद किया था। 'फाइटर' देखने के बाद लोगों को फिल्म को कहानी को 'उरी' जैसी ही लगी, जिस वजह से उनका इंटरेस्ट फिल्म देखने के लिए नहीं जगा। यह भी एक बड़ा कारण है फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर कम कमाई करने का।

ऋतिक-दीपिका की केमिस्ट्री नहीं दिखी खास

ऋतिक रोशन ने इतने सालों में पहली बार बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के साथ काम किया था। लोगों को लग रहा था कि ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फ्रेश केमिस्ट्री ऑनस्क्रीन पर आग लगाने में सफल रहेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। लोगों को ऋतिक-दीपिका इम्प्रेस करने में नाकाम ही रहे।

ट्रेलर भी रहा था फीका

ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'फाइटर' के ट्रेलर का लोगों ने बहुत लंबा इंतजार किया था। हालांकि जब यह रिलीज हुआ तो लोगों को यह फीका लगा। फिल्म के प्रमोशन में भी एक्टर्स ने खास मेहनत नहीं की। फीका ट्रेलर होने की वजह से भी लोग इसे देखने नहीं गए।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article