बॉलीवुड

शाहरुख खान ने 35 साल पहले अपने दोस्तों संग ऐसे उठाया था ट्रेन जर्नी का मजा, तस्वीर देख फैंस ने कहा-"कोई इतना हैंडसम..."

शाहरुख खान की 35 साल पुरानी तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। फैंस इस फोटो को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इस फोटो में एक्टर ट्रेन यात्रा का आनंद लेते हुए नजर आ रहे हैं। किंग खान जल्द ही अपनी बेटी सुहाना खान के साथ फिल्म किंग में नजर आने वाले हैं।

Image

Shahrukh Khan

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान लाखों दिलों की धड़कन है। एक्टर की फैन फॉलोइंग भी काफी तगड़ी है। शाहरुख हिंदी सिनेमा के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं, उन्होंने बॉलीवुड सिनेमा को कई हिट फिल्में भी दी है। हाल ही में सोशल मीडिया पर शाहरुख खान की 35 साल पुरानी तस्वीरें जमकर वायरल हो रही है, जिसमें किंग खान और भी ज्यादा स्मार्ट लग रहे हैं। इस फोटो को देखने के बाद सभी शाहरुख खान की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

हाल ही में कभी खुशी कभी गम के एक्टर अमर तलवार ने 35 साल पहले ट्रेन जर्नी की अपनी अनदेखी तस्वीरें शेयर की, जिसमें शाहरुख खान भी नजर आ रहे हैं। एक्टर की ये फोटो देखकर फैंस काफी ज्यादा खुश हो रहे हैं। अमर तलवार ने शाहरुख और उनके दोस्तों की अनदेखी तस्वीरों वाला एक वीडियो शेयर किया है। इस फोटो को शेयर करते हुए एक्टर ने बताया कि शाहरुख और उनके दोस्तों ने 35 साल पहले दिल्ली से कोलकाता तक की ट्रेन यात्रा का आनंद लिया था। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "35 साल पहले की उस ट्रेन यात्रा से और भी कुछ...दिल्ली से कोलकाता...दिव्या और दीपिका और शाहरुख और संजय और दीपक और ऋतुराज और बेनी और मोहित और मैं कैमरे के पीछे।"

लास्ट टाइम इस फिल्म में आए थे नजर

शाहरुख आखिरी बार राजकुमार हिरानी की फिल्म डंकी में नजर आए थे। फैंस ने इस फिल्म को काफी ज्यादा पसंद किया था। वहीं एक्टर की 2023 में दो ब्लॉकबस्टर फिल्में थी जो पठान और जवान है। अब फैंस बेस्रबी से किंग खान की फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। एक्टर जल्द ही फिल्म किंग में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित किया जा रहा है। ये फिल्म सुहाना खान की बड़े पर्दे पर पहली फिल्म है। इस फिल्म की स्टार कास्ट में दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी, अभिषेक बच्चन, अभय वर्मा, अनिल कपूर भी शामिल है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article