बॉलीवुड

12th Fail Box Office Collection: विक्रांत मैसी स्टारर ने 6 दिनों में की ताबड़तोड़ कमाई, देखें टोटल कलेक्शन

12th Fail Box office Collection Day 6: बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) और मेधा शंकर की हालिया रिलीज हुई फिल्म '12th फेल' (12th Fail) ने सिनेमाघरों में 6 दिन पूरे कर लिए हैं। ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 11 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है।

Image

12th Fail

12th Fail Box office Collection Day 6: बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) की नई फिल्म '12th फेल' (12th Fail) ने रिलीज होने के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया हुआ है। फिल्म की कहानी और विक्रांत मैसी की एक्टिंग को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। विक्रांत मैसी स्टारर के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की फिल्म 'तेजस' भी रिलीज हुई थी, जिसे ऑडियंस ने पसंद नहीं किया था। इस फिल्म को सिनेमाघरों में दस्तक दिए हुए 6 दिन हो गए हैं और फिल्म 11 करोड़ रुपये का आंकड़ा पर कर चुकी है। आइए देखें फिल्म ने 6वें दिन कितने करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

विक्रांत मैसी की फिल्म '12th फेल' ऑडियंस के दिलों पर राज कर रही है। इस फिल्म ने सोमवार के दिन 1.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। इसके मंगलवार के दिन फिल्म 1.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने में सफल रही। बुधवार यां 6वें दिन फिल्म ने 1.85 की शानदार कमाई की है। सोमवार से लेकर बुधवार के बीच की कमाई में लगातार उछाल देखने को मिला है। इस फिल्म ने 6 दिनों के अंदर बॉक्स ऑफिस पर 11.70 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है।

विक्रांत मैसी ने '12th फेल' में मनोज कुमार शर्मा का किरदार निभाया है, जो एक डकैत से आईपीएस अधिकारी बने हैं। इस फिल्म का निर्देशन विधु विनोद चोपड़ा ने किया है। फिल्म की कहानी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब रही है। विकरण मैसी के साथ फिल्म में मेधा शंकर अहम भूमिका में हैं। दोनों की जोड़ी ऑनस्क्रीन लोगों को पसंद आ रही है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article