बॉलीवुड

120 Bahadur Fan Review: आंखों में आंसू दे गए फरहान अख्तर, 120 बहादुरों को सलाम कर रहे दर्शक

120 Bahadur Fan Review: बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर ने अपनी नई फिल्म 120 बहादुर की स्पेशल स्क्रीनिंग आर्मीमैन्स के लिए रखी थी। फिल्म को आर्मीमैन्स से जबरदस्त रिस्पांस मिला है और उन्होंने इसे भारतीय सिनेमा की बेस्ट फिल्मों में से एक बताया है। फिल्म 120 बहादुर इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Image

Image Source: 120 Bahadur Movie

120 Bahadur Fan Review: एक्टर फरहान अख्तर की मचअवेटिंड फिल्म 120 बहादुर इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। फिल्म 120 बहादुर का डायरेक्शन रजनीश घई ने किया है, जो साल 1962 में लड़ी गई भारत-चीन लड़ाई से प्रेरित है। इस लड़ाई के दौरान जब चीनी सेना ने भारत की जमीन पर कब्जा करने का क्रूर प्लान बनाया था तब हमारे देश के 120 जवानों ने रेजांग ला में शहीदी को चुना और चीनी सेना को अपने पैर पीछे खींचने पड़े। इसी घटना पर फरहान अख्तर फिल्म लेकर आ रहे हैं, जिसकी स्पेशल स्क्रीनिंग बीती रात रखी गई थी। अगर फिल्म को मिले रिस्पांस की बात करें तो ये बेहद शानदार रहा है। जिस-जिस सेना अधिकारी ने 120 बहादुर देखी है, वो फरहान अख्तर और उनकी टीम की तारीफ करता नहीं थक रहा है।

120 बहादुर को सोशल मीडिया पर मिल रहा है शानदार रिस्पांस:

स्पेशल स्क्रीनिंग में 120 बहादुर देखने वाले लोकेश चंद्र ने सोशल मीडिया पर लिखा है, "120 बहादुर बहुत ही पावरफुल है। इसे बहुत ही खूबसूरती से बनाया गया है, जिस कारण ये अलग है। फिल्म का कैमरावर्क, बैकग्राउंड स्कोर और विजुअल्स कमाल के हैं। फरहान अख्तर ने कमाल का काम किया है और उनको अच्छे एक्टर्स का साथ मिला है।"

भारतीय सेना अधिकारी वायी के जोशी ने सोशल मीडिया पर लिखा है, "120 बहादुर कमाल की फिल्म है। मुझे इस फिल्म को एक स्पेशल स्क्रीनिंग में देखने का सौभाग्य मिला है। मेकर्स ने रेजांग ला की लड़ाई को गंभीरता से पेश किया है। फिल्म के विजुअल्स कमाल के हैं, जिन्हें कैमरे ने खूबसूरती से कैप्चर किया है। हमारे देश के बहादुरों की कहानी जानने के लिए हर किसी को ये फिल्म देखनी चाहिए।"

सेना अधिकारियों के साथ-साथ मेकर्स ने कुछ और लोगों के लिए भी स्पेशल स्क्रीनिंग का इंतजाम किया था, जिनसे इसे कमाल का रिस्पांस मिल रहा है। फिल्म 120 बहादुर को देखने वाला हर दर्शक इसकी स्टोरी टैलिंग और विजुअल्स की तारीफ कर रहा है। फिल्म 120 बहादुर के साथ फरहान अख्तर लगभग 4 साल के बाद पर्दे पर लौट रहे हैं। उनकी अदाकारी को भी दर्शक प्यार दे रहे हैं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article