2023 में बॉलीवुड में कदम रखेंगे ये स्टारकिड्स, ग्लैमर के साथ दिखेगा टैलेंट

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 9, 2022, 01:21 PM IST

2023 में बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर्स के बच्चे फिल्मों में डेब्यू करने को तैयार हैं। ये कहना गलत नहीं होगा कि स्टारकिड्स की बड़ी ब्रिगेड ने ऑडियंस को एंटरटेन करने के लिए अपनी कमर कस ली है। इन स्टार किड्स में शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान से लेकर श्वेता बच्चन के लाडले अगस्त्य नंदा तक के नाम शामिल हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • बिग बजट फिल्मों के साथ लॉन्चिंग की तैयारियां
  • सुहाना खान और अगस्त्य नंदा भी हैं लिस्ट में शामिल
  • कुछ स्टार किड्स को मिल चुके हैं बड़े प्रोडेक्ट्स

Bollywood Star Kids: साल 2023 को आने में अब बस कुछ हफ्तों की ही देरी है। ऐसे में हर किसी की नजर बॉलीवुड इंडस्ट्री पर है, कि कौन सा स्टार क्या नया करने वाला है? लेकिन इस आने वाले साल में जो सबसे खास होने वाला है, वो है कई स्टार किड्स का बॉलीवुड में डेब्यू, जिसे लेकर फिल्मों के शौकीन सभी लोग एक्साइटेड हैं। बता दें कि साल 2023 में एक-दो नहीं, बल्कि पूरे 8 स्टार किड्स फिल्मों में अपने करियर की शुरुआत करने जा रहे हैं। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि किसका जादू ऑडियंस के सिर कितना चढ़कर बोलता है।

bollywood industry.

2023 में दिखेंगे ये बॉलीवुड किड्स

सुहाना खान

स्टार किड्स की इस लिस्ट में सबसे टॉप पर नाम आता है शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान का। बता दें कि जोया अख्तर की फिल्म 'The Archies' से सुहाना अगले साल डेब्यू करने जा रही हैं, जिसे लेकर वो काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। सुहाना इससे पहले कई प्ले भी कर चुकी हैं।

End of Feed