एंटरटेनमेंट

इस फिल्मकार ने छोड़ दी BJP: 2021 में इस्लाम छोड़ बदल लिया था नाम, बोले- सब से मुक्त, सिर्फ धर्म के साथ

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 16, 2023, 05:11 PM IST

फिल्मकार केरल में पिछले दो सप्ताह में भाजपा छोड़ने वाले फिल्म जगत से जुड़े तीसरे व्यक्ति हैं। इससे पहले मलयालम निर्देशक राजासेनन और अभिनेता भीमन रघु ने भाजपा छोड़ने और मार्क्सवादी पार्टी में शामिल होने की घोषणा की थी। भाजपा ने इन घटनाक्रम पर कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की है।

Image

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फाइल)

मलयाली फिल्मकार तथा संघ परिवार से जुड़े रामसिम्हन अबुबकर ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) छोड़ने की घोषणा की है। रामसिम्हन ने दिसंबर 2021 को इस्लाम धर्म त्याग दिया था और अपना नाम अली अकबर से बदलकर रामसिम्हन अबुबकर कर लिया था। वह भाजपा की राज्य समिति के सदस्य थे लेकिन उन्होंने 2021 में सभी संगठनात्मक जिम्मेदारियां त्याग दी थीं।

‘पुझा मुतल पुझावरे’ के निर्देशक ने कहा कि उनके निर्णय पर ज्यादा शोर मचाने की जरूरत नहीं है क्योंकि वह कहीं जा नहीं रहे हैं और केवल उस ‘धर्म’ (सनातन धर्म) के साथ चलेंगे जो उन्होंने सीखा है। रामसिम्हन ने बृहस्पतिवार को अपने फेसबुक पोस्ट पर लिखा, ‘‘सभी चीजों से मुक्त। केवल -धर्म के साथ।’’

Ramasimhan Abubakar

Ramasimhan Abubakar

फिल्मकार ने शुक्रवार को एक अन्य पोस्ट में कहा कि कुछ दिन पहले ही उन्होंने इस्तीफा दिया है,‘‘ बस इतना है कि अब यह सार्वजनिक हुआ है... ये एहसास हुआ कि अगर कोई धर्म के मार्ग पर चलना चहता है तो कोई बंधन नहीं होने चाहिए इसलिए बंधन तोड़ दिए गए।’’

अक्टूबर 2021 में निर्देशक से राजनेता बने फिल्मकार ने राज्य समिति सदस्य सहित भाजपा में सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था क्योंकि उन्हें केरल में एक मुस्लिम भाजपा नेता के खिलाफ केरल इकाई की संगठनात्मक स्तरीय कार्रवाई से ‘पीड़ा’ हुई थी। उन्होंने कहा था कि वह भाजपा के सदस्य बने रहेंगे।

फेसबुक पोस्ट में फिल्मकार ने कहा था कि एक आम आदमी के लिए यह समझना काफी मुश्किल है कि भाजपा के साथ काम करते हुए किसी मुसलमान व्यक्ति को अपने परिवार और अपने सुमदाय की तरफ से किस प्रकार के उत्पीड़न का सामना करना पड़ता है।

End of Article