भोजपुरी

शेनोवा ने की सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलने की गुजारिश, सबूत के साथ बताना चाहती है पिता Ravi Kishan का सच

Shenova Shares new Video : सांसद रवि किशन को अपना पिता बताने वाली शेनोवा ने एक और वीडियो जारी कर सीएम योगी से मदद की गुहार लगाई है। उन्होंने वीडियो में मदद मांगी है। आइए आपको दिखाते हैं शेनोवा ने क्या कहा।

Image

Shenova Shares new Video

Shenova Shares new Video : भोजपुरी अभिनेता और बीजेपी सांसद रवि किशन( Ravi Kishan) कुछ दिनों से चर्चा में बने हुए हैं। जब से अपर्णा ठाकुर ने उनपर इल्जाम लगाया है तब से ही सोशल मीडिया पर उनसे जवाब मांगा जा रहा है। कल जहां अपर्णा ठाकुर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए खुद को रवि किशन की बेटी बताया था। अब एक बार फिर उनकी बेटी शेनोवा ने वीडियो शेयर कर पीएम मोदी और सीएम योगी से मुलाकात की गुजारिश की है।

सांसद और अभिनेता रवि किशन कल से ही मुसीबत में पड़ते नजर आ रहे हैं। अपर्णा ठाकुर( Aparana Thakur) उनपर लगातार आरोप लगा रही है इसी के साथ उनकी बेटी शेनोवा( Shenova) भी मीडिया के सामने रवि किशन को अपना पिता बता रही है। वहीं अब शेनोवा ने एक और वीडियो साझा कर सरकार से खास गुजारिश की है। शेनोवा ने खुद का वीडियो रिकॉर्ड करते हुए कहा है कि मैं सीएम योगी आदित्यनाथ और पीएम मोदी से एक बार मिलना चाहती हूं, हमें मिलने का समय दिया जाए। मैं मिलकर सभी सबूत के साथ सच सामने लाना चाहती हूं।

इससे पहले मीडिया से बातचीत के दौरान शेनोवा ने दावा किया था कि रवि किशन को वह चाचा कहती थी। वह उनसे मिलने आते थे लेकिन 4 साल से उनका आना-जाना नहीं है। चार साल से उन्होंने हमें नहीं देखा। वह बर्थडे पर भी आते थे। जब मैंने उनको बोला कि मैं आपके साथ एक पिता की तरह समय बिताना चाहती हूं। मम्मी ने भी उनसे कई बार बोला कि अपनी बेटी को अपना लो। अब आप बात भी नहीं कर रहे हो और ना ही यह जानना चाहते हो कि मैं कैसी हूं। आप गायब हो जाते हो और अभी वो बीते 4 साल से गायब हैं।'

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article