Preeti Shukla Files FIR Against Aparna Thakur: भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन (Ravi Kishan) की पर्सनल लाइफ इन दिनों लगातार चर्चा में बनी हुई है। हाल ही अपर्णा ठाकुर नाम की एक औरत ने मीडिया से बात करते हुए बड़ा खुलासा किया कि वो रवि किशन की पत्नी हैं। इस खुलासे के बात भोजपुरी इंडस्ट्री में हलचल मच गई। ऐसे में अब रवि किशन की पत्नी प्रीति शुक्ला ने अपर्णा ठाकुर के खिलाफ हजरतगंज पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई है। यह शिकायत 17 अप्रैल को की गई है।
रवि किशन की पत्नी प्रीति शुक्ला ने अपने इस शिकायत में अपर्णा ठाकुर पर आरोप लगाया है कि उसने उन्हें धमकी दी और रुपये की मांग की। प्रीति शुक्ला ने बताया कि अपर्णा ने अंडरवर्ल्ड से संबंध होने का दावा किया और उनसे 20 करोड़ रुपये की मांग की है। अगर उन्होंने अपर्णा को ये रकम नहीं दी तो वह रवि किशन को फर्जी बलात्कार मामले में फंसा देगी और उनके परिवार को भी नुकसान पहुंचाएगी। हालांकि प्रीति शुक्ला ने अपर्णा की इन मांग को पूरा करने से मना किया गया तो उन्होंने लखनऊ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और अभिनेता पर झूठे आरोप लगाए।
हालांकि रवि किशन ने इन आरोपों पर अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया है। अभिनेता ने केवल इतना कहा कि वो इस समय चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं और इस बारे में बाद में बात करेंगे। अपर्णा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुलासा करते हुए कहा कि मेरा नाम अपर्णा है और मेरी बेटी सांसद और अभिनेता रवि किशन की संतान है, जो उनके पिता होने से इनकार करते हैं। अगर वो बेटी को नहीं अपनाते हैं तो मैं कानूनी सहारा लूंगी।
