भोजपुरी

रवि किशन को मुंबई सेशन कोर्ट से मिली बड़ी राहत, श‍िनोवा की DNA जांच की मांग हुई खारिज

Ravi Kishan DNA Test Mumbai Court Reject: अभी हाल ही में एक महिला ने रवि किशन को अपना पिता बताते हुए डीएनए टेस्ट करवाने की मांग की थी। जिसे कोर्ट ने खारीज कर दिया है। जिसके बाद एक्टर को इस मामले में राहत मिलती दिख रही है।

Image

Instagram

Ravi Kishan DNA Test Mumbai Court Reject: भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने-माने स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन (Ravi Kishan) इन दिनों अपनी फिल्मों और चुनाव से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। रवि किशन पर अभी हाल ही में एक महिला ने उनकी दूसरी पत्नी होने का दावा किया था, साथ ही साथ शिनोवा ने अपने को एक्टर की बेटी बताया था। जिसके बाद बाद रवि किशन की पत्नी प्रीति शुक्ला ने इनके खिलाफ केस दर्ज करावा था। लेकिन इसके बाद भी मामला शांत नहीं हुआ था। खुद को एक्टर रवि किशन की बेटी बताने वाले शिनोवा ने डीएनए टेस्ट करवाने की मांग की थी। अब इस पर कोर्ट का फैसला आ गया है।

कोर्ट ने खारीज की मांग

रवि किशन पर अभी कुछ दिनों पहले एक 25 साल की महिला ने कई गंभीर आरोप लगाए थे। साथ ही साथ खुद को एक्टर की बेटी भी बताया था। शिनोवा ने इसको साबित करने के लिए डीएनए टेस्ट की मांग की थी। जिसे मुंबई की दिंडोशी सेशन कोर्ट ने खारीज कर दिया है। 'आजतक' की रिपोर्ट के अनुसार, कोर्ट याचिका ये कहते हुए खारीज कर दी की दावा करने वाली महिला की मां और रवि किशन का कोई पारिवारिक संबंध नहीं है। इसके चलते कोई मामला नहीं बनता है। लेकिन आपको बता दें कि अभी तक कोर्ट के पूरे आदेश को जारी नहीं किया गया है। कोर्ट के इस फैसले के बाद रवि किशन ने राहत की सांस ली है।

गोरखपुर से सांसद है रवि किशन

रवि किशन एक सफल अभिनेता के साथ-साथ एक नेता भी हैं। मौजूदा समय पर रवि किशन यूपी की गोरखपुर लोकसभा सीट से सांसद है। साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में भी रवि किशन गोरखपुर से चुनाव लड़ने वाले हैं।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article