भोजपुरी

Akshara Singh के इवेंट में मचा बवाल, भीड़ बेकाबू करने के लिए पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Ruckus created at Akshara Singh's event: भोजपुरी इंडस्ट्री से एक चौंका देने वाली खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) जिस इवेंट में परफॉर्म करने गई थीं वहां भीड़ बेकाबू हो गई थी। भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।

Image

Akshara Singh

Ruckus created at Akshara Singh's event: भोजपुरी इंडस्ट्री की लोकप्रिय एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) इस समय चर्चा में बनी हुई हैं। दरअसल बीते दिन यानी गुरुवार को अक्षरा सिंह एक कॉन्सर्ट के दौरान परफॉर्म करने गई थीं। इस इवेंट के दौरान लोगों ने खूब जमकर हंगामा कियान और भीड़ बेकाबू हो गई। कई लोगों ने बेकाबू भीड़ का फायदा उठाकर काफी कुर्सियां तोड़ दीं। बेकाबू हुई भीड़ पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए पुलिस को मजबूरन लाठीचार्ज करना पड़ा। अक्षरा सिंह की परफॉर्मेंस को देखने के लिए हजारों की तादात में लोग पहुंचे थे।

बता दें यह वाक्या उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले का है। भोजपुरी नाइट के इस इवेंट में अक्षरा सिंह को परफॉर्म करना था। इस बात में कोई शक नहीं कि अक्षरा सिंह की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। उनकी एक झलक पाने के लिए लोगों की भारी भीड़ पहुंची थी लेकिन अचनाक बेकाबू होने से वहां बवाल होने लगा। बिगड़ते हालात को देखते हुए पुलिस ने शांति बनाए रखने के लिए लाठीचार्ज किया। हालांकि बाद में पुलिस के एक्शन में आते ही मामला शांत हो गया।

वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षरा सिंह के पास कई भोजपुरी प्रोजेक्ट्स हैं, जिनमें उन्हें अलग-अलग अवतार में देखा जाएगा। आने वाले दिनों में अक्षरा सिंह को 'बाबुल कर दे बिदा आज तू प्यार से' (Babul Kar De Bidaa Aaj Tu Pyar Se), 'डार्लिंग' (Darling), 'अक्षरा' और 'जानू आई लव यू' () जैसी कई फिल्मों में देखा जाएगा। फैन्स अक्षरा सिंह को इन फिल्मों में देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article