Pawan Singh Latest Bhojpuri Song: भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार और बेहतरीन सिंगर पवन सिंह (Pawan Singh) की बिहार की सियासत में में दमदार एंट्री हुई है। हाल ही में पवन सिंह ने अपने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की जोड़ी पर बना एक गाने का पोस्टर और वीडियो जारी किया है। इस गाने का नाम 'जोड़ी मोदी-नीतीश के हिट होई' (Jodi Modi Nitish Ke Hit Hoi Song) रखा गया है। इस गाने को रिलीज करने के साथ अब यह भी तय हो गया है कि पवन सिंह भी बिहार के चुनावी मैदान में अपना बिगुल बजाने को तैयार हैं।
छा गया पवन सिंह का 'जोड़ी मोदी-नीतीश के हिट होई' गाना
पवन सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैन्स के बीच इस गाने का वीडियो साझा कर दिया है। उन्होंने कैप्शन दिया, 'रफ्तार पकड़ चुका है बिहार फिर से NDA सरकार।' इस गाने को सुपरहिट सॉन्ग 'राजाजी के दिलवा' की बीट पर बनाया गया है। 'जोड़ी मोदी-नीतीश के हिट होई' गाने को पवन सिंह और शिवानी सिंह ने मिलकर गया है। गाने के बोल अशोक शिवपुरी ने दिए हैं जबकि म्यूजिक प्रियांशु सिंह द्वारा ही दिया गया है। रिलीज होते ही इस गाने को यूट्यूब पर 4 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। फैन्स को भी यह खूब पसंद आ रहा है और वो इसे बार-बार सुन रहे हैं।
खेसारी को पवन ने दी खुली चुनौती
पवन सिंह पहले भोजपुरी स्टार और सिंगर खेसारी लाल यादव ने भी 'लालु बिना चालू बिहार ना होई' (Lalu Bina Chalu Bihar Na Hoi) गाना रिलीज किया था। पवन सिंह द्वारा रिलीज किए गए इस गाने को सुनने के बाद फैन्स को लग रहा है कि पावरस्टार ने खेसारी लाल यादव को खुली चुनौती दे दी है। इस गाने को खेसारी लाल यादव ने गया था। म्यूजिक आर्या शर्मा और बोल कृष्ण बेदर्दी ने लिखे थे। बताते चलें पवन सिंह इस समय बीजेपी को सपोर्ट कर रहे हैं। उन्होंने कई बार मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की भी खूब तारीफ की है। वहीं दूसरी ओर बिहार चुनाव में खेसारी लाल यादव आरजेडी उम्मीदवार हैं।
